Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिहीन निर्वाचन को लेकर हुआ ई0वी0एम0 प्रशिक्षण
  • अल्मोड़ा

स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिहीन निर्वाचन को लेकर हुआ ई0वी0एम0 प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 14/01/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिहीन तरीके से सम्पन्न कराए जाने हेतु शुक्रवार को जिला मुख्यालय के उदय शंकर नाट्य अकादमी, फलसीमा में जिले के कुल 83 मास्टर ट्रेनरों को ई0वी0एम0 प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी ईवीएम/जिला विकास अधिकारी के0 एन0 तिवारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता व समयबद्ध तरीके से सम्पन्न कराना सभी कार्मिको का प्रथम लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव संवदेनशील है इसलिए सभी कार्मिकों को बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए उन्हें उनके कार्यों व दायित्वों के बारे में पूर्ण जानकारी दें। उन्हें पूर्ण दक्ष बनाएं, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनरों से कहा कि निर्वाचन के दौरान निष्पक्षता, पारदर्शिता से आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने एवं नियमानुसार निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराएं।
प्रशिक्षण के दौरान कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए सभी कार्मिकों का थर्मल स्कैनिंग करते हुए मास्क, सैनेटाईजर, सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन कराया गया। प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन टीम भी तैनात की गई थी। प्रशिक्षण में सहायक नोडल अधिकारी सुमित सिंह, आर0के0 पाल, राकेश सिंह, कार्डिनेटर दीपक कुमार चौधरी सहित मास्टर ट्रेनर व प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 11 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Next: लैंसडौन से अनुकृति को दिया जाए टिकट

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.