Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य विभाग ने कोविड के मद्देनजर फिर अधिग्रहित किए अस्पताल
  • देहरादून

स्वास्थ्य विभाग ने कोविड के मद्देनजर फिर अधिग्रहित किए अस्पताल

RNS INDIA NEWS 18/01/2022
rns featured image new

देहरादून। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के मद्देनजर ऋषिकेश और हल्द्वानी में डीआरडीओ के सहयोग से बनाए गए 500-500 बेड के अस्पतालों का फिर से अधिग्रहण कर लिया है। इनका अधिग्रहण मार्च तक के लिए किया गया है। इस अवधि में इन अस्पतालों में आने वाले मरीजों का पूरा खर्च स्वास्थ्य विभाग उठाएगा।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इस समय प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 18 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। प्रतिदिन तीन हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर काम कर रहा है। अधिकांश सरकारी अस्पतालों को पूर्ण रूप से कोविड अस्पतालों में बदल दिया गया है। कोविड केयर सेंटर बनाए जा रहे हैं।

इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने अब गत वर्ष डीआरडीओ द्वारा ऋषिकेश और हल्द्वानी में बनाए गए 500-500 बेड के दो फ्रेब्रिकेटेड अस्पतालों का भी अधिग्रहण कर लिया है। इन अस्पतालों के संचालन में काफी खर्च आता है। एक अनुमान के मुताबिक एक अस्पताल पर मासिक ढाई करोड़ रुपये खर्च होते हैं। इनमें चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ के वेतन से लेकर दवाओं, उपकरणों के साथ ही बिजली व पानी का बिल भी शामिल है। यही कारण भी था कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर समाप्त होने के बाद प्रदेश सरकार ने इन अस्पतालों को केंद्र के सुपुर्द कर दिया था।

अब क्योंकि कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में स्वास्थ्य महकमे ने एहतियातन इन अस्पतालों का अधिग्रहण करने के साथ ही यहां चिकित्सकों की भी तैनाती कर दी है। यहां मरीजों का उपचार भी शुरू कर दिया गया है। सचिव स्वास्थ्य डा पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि अभी मार्च तक के लिए इन अस्पतालों का अधिग्रहण किया गया है।
इसके बाद परिस्थितियों को देखते हुए इसकी समयसीमा को आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी ताकत के साथ जुटा हुआ है। विभाग के पास सभी आवश्यक दवाओं और उपकरण मौजूद हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पारम्परिक लोक वाद्य यंत्र विधा में उत्तराखण्ड की अंजू ने लहराया देशभर में परचम
Next: चुनावी गाइडलाइन के मद्देनजर उत्तराखंड भाजपा ने की पहली वर्चुअल सभा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.