Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 1300 पदों पर होगी भर्ती: डॉ धन सिंह रावत
  • देहरादून

स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 1300 पदों पर होगी भर्ती: डॉ धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 28/02/2025
rns featured image new

विभागीय अधिकारियों को दिये शीघ्र भर्ती के निर्देश

देहरादून। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर की चिकित्सा इकाइयों में लंबे समय से रिक्त चतुर्थ श्रेणी के 1300 पदों को शीघ्र भरा जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी औपचारिकता पूरी कर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा विभाग के अंतर्गत विभिन्न संवर्गों में रिक्त पदों को भी भरने को अधिकारियों को कहा गया है।
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्रदेशभर के राजकीय चिकित्सालयों में चतुर्थ श्रेणी के रिक्त 1300 पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरने के निर्देश अधिकारियों को दिये। जिसमें देहरादून जनपद में 98, हरिद्वार 110, चमोली 190, टिहरी 78, पौड़ी 49, पिथौरागढ़ 137, ऊधमसिंह नगर 76, नैनीताल 356, अल्मोड़ा 30, उत्तरकाशी 46, रुद्रप्रयाग 85, चम्पावत 42 और बागेश्वर में चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के 02 पद खाली हैं। विभागीय मंत्री ने कहा कि लंबे समय से चतुर्थ श्रेणी के पद रिक्त होने से अस्पतालों की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जिसे दुरुस्त करने के लिये चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की भर्ती की जानी अवश्य है।
बैठक में विभागीय मंत्री डॉ रावत ने स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने व आम लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की सुलभ पहुंच के लिये जिला एवं उप जिला अस्पतालों का गैप एनालिसिस करने, अस्पतालों में सफ़ाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, प्रत्येक दिन मरीजों के बेड़ों की चादर बदलने, अस्पतालों में होर्डिंग लगाने, 108 आपातकाली एम्बुलेंस सेवा की रिस्पांस टाइम न्यूनतम करने, अस्पतालों में कैंटीन संचालन को दुरुस्त कर मरीजों को स्वच्छ व पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने, चिकित्सकों के लिये आवासीय सुविधा मुहैया करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। इसके अलावा उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान और अनीमिया मुक्त भारत अभियान को और प्रभावी रूप से चलाने के लिये अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा। विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश भी बैठक में विभागीय मंत्री द्वारा दिये गये।
बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार, मिशन निदेशक एनएचएम स्वाति भदौरिया, अपर स्वास्थ्य आनंद श्रीवास्तव, अनुराधा पाल, प्रभारी स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ सुनीता टम्टा, डॉ अजीत मोहन जौहरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हनोल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनेगा, महासू मंदिर का भी होगा विस्तार
Next: इमली घाट गेट पर कनेक्शन कटने से फंसे सैकड़ों खनन वाहन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.