Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य मंत्री से की जौनसार के अस्पतालों की बिगड़ी सेहत सुधारने की मांग
  • देहरादून

स्वास्थ्य मंत्री से की जौनसार के अस्पतालों की बिगड़ी सेहत सुधारने की मांग

RNS INDIA NEWS 31/01/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।   जौनसार बावर के अस्पतालों की बिगड़ी सेहत को सुधारने की मांग स्थानीय बाशिंदों ने सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से की है। भाजपा क्वांसी मंडल उपाध्यक्ष के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय पहुंचे लोगों ने कहा कि पूरे क्षेत्र में दो सीएचसी, चार पीएचसी समेत दो दर्जन से अधिक स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं, लेकिन कहीं चिकित्सकों का अभाव तो कहीं संसाधनों की कमी मरीजों की जिंदगी के आड़े आ रही है। भाजपा क्वांसी मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा ने सूबे के स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि सीएचसी चकराता में सर्जन का पद सृजित है, लेकिन ऑपरेशन थिएटर की सुविधा नहीं है। जिसके चलते कुछ साल पूर्व वहां तैनात सर्जन का तबादला अन्यत्र कर दिया गया। जबकि सीएचसी साहिया में ऑपरेशन थिएटर तो उपलब्ध है लेकिन सर्जन की तैनाती नहीं की गई है। यही हाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का है। बताया कि सीमांत कस्बे त्यूणी के पीएचसी में मात्र एक चिकित्सक के सहारे संचालित हो रहा है। पीएचसी कालसी में संसाधनों का अभाव है। क्षेत्र के अधिकांश उप स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सक विहीन हैं। कहा कि अस्पतालों में संसाधनों की कमी का खामियाजा स्थानीय जनता को भुगतना पड़ता है। पूरे क्षेत्र में अल्ट्रा साउंड की सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को विकासनगर, देहरादून की दौड़ लगानी पड़ती है। खासकर गर्भवती महिलाओं को नियमित अल्ट्रा साउंड कराने के लिए सौ से डेढ़ सौ किमी की दूरी नापनी पड़ती है। सड़क दुर्घटनाओं के दौरान अस्पतालों में संसाधनों की कमी घायलों की जान पर भारी पड़ जाती है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से सभी अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती समेत अन्य संसाधन मुहैया कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में रमेश कुमार, पार्वती देवी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बोर्ड छात्रों के लिये चलाया जायेगा रिफ्रेश कोर्सः डॉ. धन सिंह रावत
Next: चमोली में आरटीआई पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.