Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चमोली में आरटीआई पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई
  • चमोली

चमोली में आरटीआई पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई

RNS INDIA NEWS 31/01/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।   जनपद चमोली में सूचना अधिकार अधिनियम और नियमावली पर दो दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला बुधवार को संपन्न हुई। प्रशिक्षण के दौरान अपीलीय अधिकारियों, लोक सूचना अधिकारी एवं सहायक लोक सूचना अधिकारियों को सूचना अधिकार अधिनियम-2005, नियमावली-2013 और आरटीआई के संबंध में न्यायालयों की ओर से समय समय पर जारी आदेशों की केस सहित जानकारी दी गई। कार्यशाला में प्रशिक्षक जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल ने जानकारी देते हुए कहा कि आरटीआई अधिनियम महज एक अधिनियम नहीं बल्कि एक सच्चे लोकतंत्र के लिए अनिवार्य शर्त है। उन्होंने बताया कि यदि किसी विभाग में दूसरे विभाग से संबधित सूचना का अनुरोध किया जाता है, तो पांच दिन में संबधित विभाग को अनुरोध पत्र भेज दिया जाए। सूचना जिस स्थिति में धारित है, उसी प्ररूप में आवेदक को सूचना दी जाए। सूचना चाहने के लिए अतिरिक्त शुल्क की आवश्यकता होने पर आवेदक को सात दिनों के भीतर सूचित करें। किसी थर्ड पार्टी के बारे में और व्यक्तिगत सूचना मांगे जाने पर अधिनियम में उल्लेखित प्रक्रिया का अनुपालन किया जाए।  कार्यशाला  में आरटीआई अधिनियम-2005 और नियमावली के कार्यान्वयन में आने वाली कठिनाइयों और उसके संभावित समाधानों पर स्पष्टीकरण दिया गया।  प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ बीपी सिंह, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एसके रतूडी, जिला पर्यटन अधिकारी वृजेन्द्र पांडेय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य, प्रभारी सूचना अधिकारी रवेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अपीलीय अधिकारी, लोक सूचना अधिकारी और सहायक लोक सूचना अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य मंत्री से की जौनसार के अस्पतालों की बिगड़ी सेहत सुधारने की मांग
Next: सफाई कर्मियों से काम करवाने के बाद वेतन नहीं दिया

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.