Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • स्वास्थ्य मंत्री ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का किया शिलान्यास
  • चमोली

स्वास्थ्य मंत्री ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का किया शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 08/08/2024
rns featured image new

-जिला चिकित्सालय में 2072.21 लाख लागत से बनेगी 50 बैडेड क्रिटिकल केयर ब्लाक।
-एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण।

चमोली(आरएनएस)।   उत्तराखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को जनपद चमोली भ्रमण के दौरान जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लाक का शिलान्यास कर बडी सौगात दी। जिला अस्पताल में 2072.21 लाख की लागत से बनने वाले 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लाक से मरीजों को गंभीर बीमारी के इलाज में सहूलियत मिलेगी। मेडिकल अधिकारियों के अनुसार जल्द ही क्रिटिकल केयर ब्लाक का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा उच्चस्तरीय इलाज की सुविधा भी लोगों को आसानी से मिल सकेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने विधिवत भूमि पूजन करके क्रिटिकल केयर ब्लाक का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा जल्द ही एमआरआई की सुविधा भी अस्पताल को मुहैया की जाएगी। अस्पताल में वाहन पार्किंग की समस्या को देखते हुए यहां पर भवन के निचले तल में 50 वाहनों की पार्किंग भी बनाई जा रही है। जिससे अस्पताल के स्टाफ एवं तीमारदारों को पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीमांत जनपद चमोली स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, अन्य जनप्रतिनिधियों सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा राजकेश पांडेय, एसीएमओ डा एमएस खाती एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने गोपेश्वर में नए बस स्टेशन के समीप वन वाटिका में पौधरोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए हर एक नागरिक को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित भी किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बुजुर्ग महिला के गले से चेन झपटी
Next: पौड़ी परिसर में आक्रोशित छात्रों ने ताला जड़ा

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.