Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • सुअर और बंदरों के आतंक से निजात दिलाए सरकार
  • बागेश्वर

सुअर और बंदरों के आतंक से निजात दिलाए सरकार

RNS INDIA NEWS 18/12/2020
rns featured image new

बागेश्वर। पहाड़ी जिलों में बढ़ रहे जंगली सुअर और बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। एक ओर जानवर जहां फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं लोगों के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने जानवरों के इस बढ़ते आतंक को रोकने के लिए आवाज मुखर कर दी है। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द जानवरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार सुअर और बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। दिन में बंदर और रात में सुअर खेती को बर्बाद कर रहे हैं। इन्हें भगाने की कोशिश करने पर हिंसक हो जाते हैं। इसके कारण कई बार मानव और वन्य जीव के बीच संघर्ष की स्थिति पैदा हो जाती है। बताया कि जिले में बंदरों के काटने की घटनाएं आम हो गई हैं, वहीं जंगली सुअर भी अब सरेआम लोगों पर हमला कर रहे हैं। जिसके कारण लोग दहशत में हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों तिलसारी गांव में एक ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें सुबह के समय जंगली सुअर ने लोगों पर हमला बोलकर पांच लोगों को जख्मी कर दिया था। कार्यकर्ताओं ने सीएम से लोगों की इन समस्याओं का संज्ञान लेने और उनका निदान करने की मांग की। इस मौके पर बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत, गौरव पाठक, अर्जुन देव, हयात सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्पोर्ट्स कॉलेज के ट्रायल में 12 छात्रों का चयन
Next: कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर उपदेश के बजाय आत्मावलोकन की जरुरत: भगत

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.