Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • सूतक शुरू होते ही बंद होगा केदारनाथ मंदिर
  • रुद्रप्रयाग

सूतक शुरू होते ही बंद होगा केदारनाथ मंदिर

RNS INDIA NEWS 06/09/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। रविवार को देशव्यापी चंद्रग्रहण के चलते केदारनाथ मंदिर चंद्रग्रहण शुरू होने के सूतक काल 9 घंटे पहले बंद हो जाएगा। इस दौरान मंदिर के अंदर दर्शन और पूजाएं नहीं होंगी। बता दें कि 7 सितंबर रविवार दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर ग्रहणकाल रहेगा। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ, केदारनाथ मंदिर के साथ ही मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिर श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ, योग बदरी पांडुकेश्वर, भविष्य बदरी सहित ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, त्रियुगीनारायण मंदिर, कालीमठ मंदिर सहित सभी छोटे-बड़े मंदिर सूतक तथा ग्रहणकाल में बंद रहेंगे। धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने जानकारी दी कि ग्रहण हालांकि 8 सितंबर रात्रि 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगा, किंतु मुख्य ग्रहणकाल रात्रि 11 बजे से 11 बजकर 42 मिनट तक होगा। ग्रहण सूतक काल शुरू होने के चलते बदरीनाथ धाम में सांयकालीन पूजाएं तथा केदारनाथ धाम में शायंकालीन आरती नहीं होगी। अधीनस्थ मंदिरों में भी पूजा-अर्चना नही होगी। उन्होंने यह भी बताया कि सात सितंबर से पितृ पक्ष भी शुरू हो रहे है, ग्रहण के सूतक तिथि से पूर्व तक पूर्णिमा श्राद्ध संपन्न हो सकेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चन्द्रग्रहण पर बदरीनाथ मंदिर रहेगा बंद
Next: राशिफल 07 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.