Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज रैगिंग प्रकरण में हाईकोर्ट ने कॉलेज से मांगा जवाब
  • नैनीताल
  • न्यायालय

सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज रैगिंग प्रकरण में हाईकोर्ट ने कॉलेज से मांगा जवाब

RNS INDIA NEWS 23/03/2022
Nainital High Court

नैनीताल। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी सरकारी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग प्रकरण में लीपापोती की बात सामने आई है। जांच कमेटी ने रैगिंग की बात तो मानी है लेकिन कमेटी आरोपियों की पहचान करने में नाकाम रही। सरकार की ओर से बुधवार को उच्चस्तरीय जांच कमेटी की रिपोर्ट को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की युगलपीठ के समक्ष रखी गई। रिपोर्ट में कहा गया कि मेडिकल कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ रैगिंग की बात तो सामने आई है लेकिन जांच कमेटी के समक्ष कोई सुबूत पेश करने को तैयार नहीं है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि मेडिकल प्रशासन की ओर से भी लापरवाही का मामला सामने आया है।  कॉलेज परिसर में रैगिंग रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। जो कैमरे लगे हैं वे काम नहीं कर रहे हैं। इसके बावजूद जांच कमेटी की ओर से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है। इसके बाद पीठ ने नैनीताल के जिलाधिकारी डीएस गर्ब्याल को कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। साथ ही अदालत ने कॉलेज प्रशासन से इस मामले में बुधवार तक जवाब पेश करने को कहा है। अदालत के रुख से साफ है कि रैगिंग के आरोपी से आसानी से छूटने वाले नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि मार्च महीने की शुरुआत में सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में तालिबानी शैली में रैगिंग का मामला सामने आया था। लगभग 30 छात्र सिर मुंडवा कर सिर झुका कर चलने को मजबूर हैं। वीडियो में उनके पीछे सुरक्षा गार्ड भी है। रैगिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से प्रसारित हुआ तो कॉलेज में हड़कंम मच गया। याचिकाकर्ता सचिदानंद डबराल की ओर से विगत 09 मार्च को इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दाखिल की। अदालत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ. नीलेश आनंद भरणे को इस प्रकरण की जांच कर 10 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने और आरोपियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी का झांसा देकर दुराचार करने के आरोपी की जमानत खारिज
Next: बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.