Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पंख सुनहरे करने सुर्खाब उत्तराखण्ड पहुंची
  • देहरादून

पंख सुनहरे करने सुर्खाब उत्तराखण्ड पहुंची

RNS INDIA NEWS 08/02/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रकृति की गोद में पक्षियों की चहचहाट और सुकूनभरा वातावरण। वैसे तो उत्तराखंड में यह आम बात है, लेकिन सैलानियों को इस ओर आकर्षित करने के लिए अब ठोस योजना बनाई जा रही है। पर्यटन और तीर्थाटन के रूप में उत्तराखंड विश्वभर में विख्यात है, अब बर्ड टूरिज्म हब के रूप में भी राज्य को पहचान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वन विभाग ने इसके लिए धरातल पर कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही प्रदेश में बड़े स्तर पर बर्ड वाचिंग कैंप और बर्ड फेस्टिवल जैसे आयोजन किए जाएंगे।
जैव विविधता के लिहाज से समृद्ध उत्तराखंड को बर्ड टूरिज्म हब के रूप में भी जाना जाएगा। स्थानीय और प्रवासी परिंदों की वृहद प्रजातियों के पक्षी प्रेमियों को दीदार कराने के लिए वन विभाग बर्ड वाचिंग कैंप और बर्ड फेस्टिवल जैसे आयोजनों पर फोकस कर रहा है। पक्षी प्रेमियों के लिए उत्तराखंड को स्वर्ग के रूप में विकसित किया जाएगा। वन विभाग की ओर से सभी प बाहुल्य क्षेत्रों के संरक्षण और संवर्धन की योजना बनाई है। इसमें वन संरक्षित क्षेत्रों के साथ ही नमभूमि क्षेत्र भी शामिल हैं। प्रमुख मुख्य वन संरक्षक राजीव भरतरी ने इस बाबत सभी प्रभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
रामनगर वन प्रभाग के तहत आने वाली मंदाल घाटी बर्ड टूरिज्म के लिहाज से उपयुक्त है। यहां बर्ड टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पीसीसीएफ राजीव भरतरी ने प्रभागीय वन अधिकारी को निर्देशित किया है। उन्होंने ग्राम और वन पंचायतों के नाम निर्धारित कर उनका सोशियल-इकोनॉमिक डाटा मांगा है। वन पंचायत ढिकोलिया, कर्तिया, धुरा झर्त, झुईपापड़ी, धामदार, गड्यू व चपड़ैत ग्रामों में खुली बैठक आयोजित करने को कहा गया है, जिसके तहत वन्यजीव संरक्षण, आजीविका व ईको टूरिज्म के लिए कार्य चिह्नित किए जाएं। पंचायतों-ईको विकास समितियों के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, टाइगर कंसर्वेशन फाउंडेशन, ईको डेवलपमेंट कमेटी, वन पंचायत और जायका परियोजना की ओर से उपलब्ध कराई गई धनराशि का भी विवरण मांगा है। इसके बाद संरक्षित क्षेत्रों में सुविधा बढ़ाने और बर्ड टूरिज्म के कॉन्सेप्ट के अनुरूप कार्य शुरू किए जाएं।
कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग के रथुवाढाय व मैदावन रेंजों और इससे लगे ढिकोलिया में आगामी 19 से 21 फरवरी तक बर्ड वाचिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। मुख्य वन संरक्षक ईको टूरिज्म एवं प्रचार-प्रसार को इस आयोजन का व्यापक प्रचार करने को कहा गया है।
उत्तराखंड में करीब एक लाख हेक्टेयर भूमि में फैले छोटे-बड़े 994 वेटलैंड हैं। इसमें आसन वेटलैंड इन दिनों प्रवासी पङ्क्षरदों से गुलजार है। इस बार अभी यहां पांच हजार के करीब विभिन्न प्रजाति के परिंदें हैं। वर्तमान में आसन वेटलैंड में रुडी शेलडक यानि सुर्खाब, कामन पोचार्ड, कामन कूट, ग्रे लेग गीज, नार्दन शावलर, ग्रे हेरोन, पर्पल हेरोन, वूली नेक्टड स्ट्राक, स्पाट बिल्ड डक, कामन कारमोरेंट, लिटिल इ ग्रेट, किंगफिशर, व्हाइट ब्रेस्टेड वाटर हेन, कामन मोरहेन, इंडियन कारमोरेंट, रेड नेप्ड आइबीज, काम्ब डक, गेडवाल, कामन टील, स्पाट बिल्ड डक, लिटिल इग्रेट, कामन टील, पाइड किंगफिशर, रेड शंक, ग्रीन शंक, ब्लैक विंग्ड स्टिल्ट प्रवास पर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे पर प्रहार: तीन तस्कर गिरफ्तार
Next: 50 से अधिक ग्लेशियर तेजी से आकार बदल रहे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.