Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • राज्य सरकार का बजट युवाओं और महिलाओं को समर्पित: जोशी
  • हरिद्वार

राज्य सरकार का बजट युवाओं और महिलाओं को समर्पित: जोशी

RNS INDIA NEWS 19/03/2023
default featured image

रुड़की। राज्य सरकार की ओर से जारी किया गया बजट युवाओं और महिलाओं को समर्पित हैं आने वाले समय में इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। यह बात प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कही है। रुड़की के सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सुरेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इस बार जो बजट पेश हुआ है वह ऐतिहासिक बजट है। जिसमें महिलाओं, युवाओं के लिए बहुत योजनाएं लाई गई हैं। महिला समूहों को मिलने वाली राशि को 20 लाख से 40 लाख कर दिया गया है। इसका उद्देश्य है कि महिलाएं रोजगार क्षेत्र में आगे बढ़े। भाजपा सरकार ने महिलाओं को बराबर भागीदारी दी है। स्वरोजगार योजना की योजना के अलग-अलग मदों में 200 करोड़ दिया है। इसके साथ ही अब वृद्धा, विधवा आदि पेंशन की राशि को बढ़ाकर 1500 किया गया है। वहीं घर में दो बुजुर्ग होने पर उन्हें दोनों को पेंशन मिलेगी।
उन्होंने बताया कि शिक्षा स्वास्थ्य का बजट 1400 करोड़ किया गया है। इसके तहत रिक्त पदों पर भी भर्ती होगी। वहीं रोड सेक्टर में भारत सरकार राज्य की मदद कर रही। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 1000 करोड़ मिला है और राज्य सरकार ने भी इसमें बढ़ोत्तरी की है। उन्होंने कहा कि जीएसटी पहले से अधिक बढ़कर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र ने 8 प्रतिशत वृद्धि हुई है। कहा कि राज्य के हित का बजट है जोकि महिलाओं और युवाओं के लिए समर्पित है। प्रेसवार्ता में पूर्व राज्यमंत्री डॉ. रामपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन तोमर, जिला महामंत्री अरविंद गौतम और पंकज नंदा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम को काले झंडे दिखाने की सूचना पर यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष समेत दस गिरफ्तार
Next: एच3एन2 इन्फ्लूएंजा को लेकर एडवाइजरी जारी, स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की दी सलाह

Related Post

default featured image
  • देहरादून
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हुई एचआरडीए के कार्यों की अहम समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत महिला अधिकारों व यूसीसी पर कार्यशाला, कानूनी जागरूकता पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सड़क पर सवर्ण समाज

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.