Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार को तय समय के भीतर काम करें अफसर : सुरेश भट्ट
  • देहरादून

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार को तय समय के भीतर काम करें अफसर : सुरेश भट्ट

RNS INDIA NEWS 05/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद् के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार को अफसरों को समयबद्ध तरीके से काम करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा को लेकर कहा कि राज्य के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग कार्यक्रमों की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों और आने वाली चुनौतियों की समीक्षा की गई। उपाध्यक्ष भट्ट ने राज्य के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने को और अधिक समर्पण और सहयोग की आवश्यकता है।
उन्होंने सभी अधिकारियों से समयबद्ध तरीके से कार्य करने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार को सतत प्रयास करने की अपील की। कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कोई भी कमी नहीं आने देगी। सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएगी। बैठक में मानसून के लिहाज से अधिकारियों को जल जनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण को काम करने के निर्देश दिए। कहा कि राज्य में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे रोगों की रोकथाम को व्यापक अभियान प्रदेश भर में चलाया जाए।
बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण अभियान, स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति और उनकी सुधार की योजना का ब्यौरा सामने रखा गया। बैठक में अपर मिशन निदेशक अमनदीप कौर, निदेशक डॉ आरके सिंह, प्रभारी अधिकारी एनएचएम डॉ पकंज सिंह, डॉ फरीदुजफर, डॉ अर्चना ओझा, डॉ भास्कर जुयाल, डॉ मुकेश राय, डॉ उमा रावत, डॉ अकांक्षा निराला, आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमेजन इंडिया के ई-मार्केटिंग पोर्टल पर हाउस ऑफ़ हिमालयाज़ की विधिवत लांचिंग
Next: बीएड विशेष शिक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.