Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सुरक्षा प्रयासों के बावजूद फ्रांस में आतंकवादी खतरा बहुत ज्यादा: डर्मेनिन
  • अंतरराष्ट्रीय

सुरक्षा प्रयासों के बावजूद फ्रांस में आतंकवादी खतरा बहुत ज्यादा: डर्मेनिन

RNS INDIA NEWS 07/04/2021
default featured image

पेरिस। फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डर्मेनिन ने कहा है कि देश में आतंकवादी खतरे की आशंका बहुत ज्यादा है, हालांकि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां पिछले पांच वर्षों में कई आतंकवादी हमलों को रोकने में कामयाब रही हैं। डर्मेनिन ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, हमारा कर्तव्य देशवासियों को यह बताना है कि देश में आतंकवादी खतरे की आशंका बहुत ज्यादा है। वर्ष 2017 के बाद से 35 आतंकवादी हमलों को नाकाम किया जा चुका है और मैं एक बार फिर से हमारी खुफिया एजेंसियों का आभार व्यक्त करना चाहूंगा, जो फ्रांस की सेवा में असाधारण काम करती हैं। उल्लेखनीय है कि फ्रांस ने अक्टूबर 2020 में पेरिस में आतंकवादी द्वारा एक शिक्षक की हत्या और नीस के एक चर्च में घात लगाकर किए गए हमले के बाद राष्ट्रव्यापी सदमे के बाद आतंकवाद का मुकाबला करने के प्रयासों को मजबूती से आगे बढ़ाया है। अधिकारी समय-समय पर नाकाम आतंकवादी हमलों के बारे में जानकारी देते रहे हैं। इसके अलावा गृह मंत्रालय नियमित रूप से उन लोगों को निष्कासित करता रहा है जिन पर देश में आतंकवाद से जुड़े होने का संदेह है। देश भर में बढ़े आतंकवादी हमलों के अलर्ट के मद्देनजर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संसद में एक विधेयक पेश किया था, जिसके तहत फ्रांस में इस्लाम पर विदेशी प्रभाव और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा की सीमा तय की जाएगी और उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। फिलहाल विधेयक को निचले सदन द्वारा पारित किया गया है और ऊपरी सदन में इस पर बहस चल रही है।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तल्ला थपलिया में फिर दिखा गुलदार
Next: न्यायमूर्ति नूतलपति वेंकट रमण होंगे देश के अगले प्रधान न्यायाधीश

Related Post

default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने की नृशंसता की हद पार, हिंदू युवक की हत्या कर शव को जलाया

RNS INDIA NEWS 19/12/2025 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया पर दुनिया का पहला बैन लागू किया

RNS INDIA NEWS 10/12/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.