Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी पर परमार्थ निकेतन में हुआ हवन यज्ञ
  • देहरादून

सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी पर परमार्थ निकेतन में हुआ हवन यज्ञ

RNS INDIA NEWS 18/03/2025
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।   अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बटच विलमोर की इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से सकुशल वापसी पर परमार्थ परिवार ने खुशी जताई। इसके उपलक्ष्य में मंगलवार को परमार्थ निकेतन में हवन यज्ञ भी किया गया। यज्ञ में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और ऋषिकुमारों ने आहूतियां डालीं। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बटच विलमोर की अविश्वसनीय यात्रा और उनकी साहसिकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज हम एक ऐसे युग में जी रहे हैं, जहां विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने हमारी सोच और जीवन जीने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है। अंतरिक्ष के अज्ञात और रहस्यमय क्षेत्र में कदम रखना, यह कोई साधारण कार्य नहीं है। सुनीता विलियम्स और बटच विलमोर जैसे वैज्ञानिकों ने केवल अपने देश का नाम ही नहीं रोशन किया, बल्कि पूरी मानवता के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि इन वैज्ञानिकों की यात्रा केवल एक वैज्ञानिक उपलब्धि ही नहीं है, बल्कि यह समर्पण, साहस और धैर्य की पराकाष्ठा का प्रतीक भी है। नौ महीने तक अंतरिक्ष में रहते हुए इन वैज्ञानिकों ने जो कठिनाइयां झेलीं, वह किसी के लिए असाधारण है। इसके बावजूद, उन्होंने न केवल अपनी उम्मीदें बनाए रखीं, बल्कि नये अनुसंधानों और खोजों के जरिए वैज्ञानिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विज्ञान और अध्यात्म दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। अध्यात्म व विज्ञान केवल भौतिक पदार्थों और तकनीकी विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे भीतर के ज्ञान और चेतना का विस्तार भी है। सुनीता विलियम्स और बटच विलमोर ने जो कुछ भी हासिल किया, वह उनकी कठिनाइयों से पार पाने की मानसिक शक्ति और विश्वास का परिणाम है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ड्रम में सील था हत्या का राज, पत्नी और प्रेमी ने रची थी साजिश
Next: जौलीग्रांट में मारपीट के मामले में केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.