Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सुनंदा पुष्कर मामला : थरूर के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश टला
  • राष्ट्रीय

सुनंदा पुष्कर मामला : थरूर के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश टला

RNS INDIA NEWS 28/07/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आरएनएस)। सांसदों के खिलाफ मामलों के लिए नामित दिल्ली की एक विशेष अदालत ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में आरोप तय करने पर अपना आदेश फिर से टाल दिया। यह पांचवीं बार है, जब थरूर के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश को टाला गया है।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि वह रिकॉर्ड पर लाना चाहता था और आरोप तय करते समय प्रथम दृष्टया मामले के पहलू पर हाल के एक फैसले पर भरोसा करना चाहता था।

विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने फैसले को रिकॉर्ड में रखने और इसकी प्रति थरूर के वकील को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। हालांकि, अदालत ने कहा कि वह अब और आवेदनों पर विचार नहीं करेगी।
29 अप्रैल, 19 मई और 16 जून को महामारी के कारण न्यायिक कार्य प्रभावित होने के कारण आदेश को टाल दिया गया था। अदालत को अभियोजन पक्ष की ओर से लिखित आवेदन दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया। आवेदन मिलने के बाद दो जुलाई को फिर से सुनवाई स्थगित कर दी गई। इस मामले में अब 18 अगस्त को फैसला सुनाया जाएगा।

थरूर का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता विकास पाहवा ने मामले में अपने मुवक्किल को आरोप मुक्त करने की मांग करते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष ने उनके मुवक्किल के खिलाफ मानसिक या शारीरिक प्रताडऩा का आरोप नहीं लगाया है। पाहवा ने यह भी तर्क दिया कि पुलिस जांच पर चार साल बिताने के बाद भी सुनंदा पुष्कर की मौत के कारण का पता नहीं लगा सकी।
सुनंदा 17 जनवरी, 2014 की शाम होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। शुरुआत में, दिल्ली पुलिस ने हत्या की जांच की और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की, लेकिन फिर उसने थरूर पर धारा 306 आत्महत्या के लिए उकसाना) और 498ए (पति द्वारा क्रूरता) के तहत आरोप लगाया।

विशेष लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने तर्क दिया था कि उनकी मृत्यु से पहले सुनंदा के शरीर पर चोटें आई थीं, और वे पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में परिलक्षित हुई थीं। उनके कमरे में अल्प्रैक्स की 27 गोलियां मिलीं, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने कितनी गोलियां खाई थीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्नाटक के बी. बोम्मई बने 23वें मुख्यमंत्री, राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने दिलाई शपथ
Next: पीएम मोदी ने बाराबंकी दुर्घटना पीडि़तों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.