Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • सुमना-2: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ….15 मजदूरों के शव बरामद
  • चमोली

सुमना-2: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ….15 मजदूरों के शव बरामद

RNS INDIA NEWS 28/04/2021
rns featured image new

चमोली। चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के निकट सुमना-2 में मंगलवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। इस हादसे में अब तक 15 मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोशीमठ में सभी शवों का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम करने के बाद जिला प्रशासन द्वारा शवों को एम्बाल्मिंग प्रक्रिया हेतु श्रीनगर अस्पताल भेजा जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि अब तक मिले सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। बीआरओ के ये सभी मजदूर झारखंड राज्य के रहने वाले थे। परिजनों तक मृतकों के शव पहुॅचाने के लिए झारखंड सरकार से बात की गई है और बीआरओ के माध्यम से कल तक सभी शवों को झारखंड सरकार के सुपुर्द किया जाएगा। शवों को सुरक्षित रखने के लिए आज एम्बुलेंस से श्रीनगर अस्पताल भेजा जा रहा है और कल सभी शवों को देहरादून जौलीग्रांट से झारखंड भेजने की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि मलारी से सुमना तक सडक़ मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। विगत शुक्रवार को सुमना के पास हिमनद टूटने से बीआरओ के दो कैंप इसके चपेट में आ गए थे। जिसमें बीआरओ के कुछ मजदूर बर्फ में दबकर लापता हुए थे। इन लापता मजदूरों की खोजबीन के लिए यहॉ पर सेना, आईटीबीपी, बीआरओ तथा जिला प्रशासन द्वारा लगातार राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे है।
सुमना हादसे में अब तक मिले शवों की शिनाख्त इस प्रकार है:-
1.तारनी सिंह पुत्र देव नारायण सिंह निवासी झारखंड।
2.मनोज थांदर पुत्र ऐला थांदर निवासी झारखंड।
3.रोहित सिंह पुत्र राबिन सिंह निवासी झारखंड।
4.नियारन कंडुलना पुत्र डेनयामिन कंडुलना निवासी झारखंड।
5.पाँल कंडुलना पुत्र डेनयामिन कंडुलना निवासी झारखंड।
6.हनूक कंडुलना पुत्र पटरास निवासी झारखंड।
7.साजेन कंडुलना पुत्र जेम्स कंडुलना निवासी झारखंड।
8.मासी दास मार्की पुत्र जोन मार्की निवासी झारखंड।
9.राहुल कुमार पुत्र गोवर्धन कुंवर निवासी झारखंड।
10.निर्मल सैंदिल पुत्र विलियम सैंदिल निवासी झारखंड।
11.सुखराम मुंडा पुत्र नारायन मुंडा निवासी झारखंड।
12.सर्किल सिंह पुत्र जयराम सिंह, उम्र -30 वर्ष निवासी झारखण्ड।
13.उपेन्द्र सिंह पुत्र रामप्रसाद सिंह, उम्र -20 वर्ष, निवासी झारखण्ड।
14.सुनील बारवा पुत्र स्व. नामजन बारवा, निवासी झारखंड।
15.तुरान कंडुलना पुत्र जूनल कंडुलना, निवासी झारखंड।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्यू आर कोड से ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार, जानें कैसे करते थे ठगी
Next: सीएम ने किया सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.