Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बाद भी रेल यात्री परेशान
  • हरिद्वार

समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बाद भी रेल यात्री परेशान

RNS INDIA NEWS 13/05/2025
rns featured image new

कुछ 4 से 19 घंटे तक लेट तो कुछ कैंसिल

हरिद्वार(आरएनएस)। देश के कई राज्यों में स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी के दौरान बाहर घूमने वाले लोगों के लिए रेलवे ने कई समर स्पेशल ट्रेन चलाई हैं। यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है। लेकिन, इकसे बावजूद भी रेल यात्रियों की पेरशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
यूपी के प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद, मेरठ, बिजनौर सहित, बिहार, चंडीगढ़, दरभंगा, अमृतसर, दिल्ली आदि रूटों पर ट्रेनें कई घंटे तक लेट हो रही हैं। जबकि, कुछ ट्रेनों को कैंसिल भी किया गया है। ट्रेनों के लेट होने के साथ ही कैंसिल होने की स्थिति पर लंबे की ट्रेनों में सफर करने वाले रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
हालांकि, रेलवे प्रशासन का दावा है कि ट्रेनों के लेट या फिर कैंसिल होने पर यात्रियों को पहले ही सूचित कर दिया जाता है। गर्मियों के लिए चलने वाली समर स्पेशल ट्रेनों से मुश्किलें कम करने के बजाय और बढ़ा रही हैं। पिछले कई दिन से ज्यादातर स्पेशल ट्रेन अत्यधिक देर से चल रही है। समर स्पेशल ट्रेनें 4 घंटे से 19 घंटे तक लेट संचालित हो रही हैं। ।
मई, जून में सभी स्कूलों में एक महीने से अधिक की गर्मी की छुट्टियां होती हैं। इस दौरान लोग धार्मिक स्थान या ठंडे, पर्यटक स्थल पर घूमने जाते हैं। ऐसे में रेलगाड़ियों में बहुत भीड़ चलती है। इसे देखते हुए हर साल की तरह रेलवे ने इस बार भी कई समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाई हैं। मगर ये स्पेशल ट्रेन उनका सफर आसान करने के बजाय उनकी मुसीबत बढ़ा रही हैं।
क्योंकि ज्यादातर स्पेशल ट्रेन कोई कई घंटे की देरी से चल रही हैं। सोमवार को रेलवे ने जहां चंडीगढ़-धनबाद, समर स्पेशल ट्रेन रद कर दी, वही पटना-फिरोजपुर कैंट, समर स्पेशल ट्रेन सबसे अधिक 19 घंटे लेट हुई। जबकि दरभंगा-अमृतसर, समर स्पेशल 17 घंटे व दरभंगा-दिल्ली, समर स्पेशल 16 घंटे की देरी से चल रही है।
सीनियर डीसीएम मुरादाबाद आदित्य गुप्ता का कहना है रेलवे में बहुत सारे काम हो रहे हैं। इनकी वजह से ट्रेनों के संचालन में थोड़ी बाधा आ रही हैं। कहा कि ट्रैक के रखरखाव सहित अन्य निर्माण कार्यों को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंतरराज्यीय ज्वैलरी चोरी गिरोह की वांछित महिला मुरादाबाद से गिरफ्तार
Next: पति ने महिला पर किया हमला, कान का पर्दा फटा, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.