Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • 50116 वोट प्राप्त कर सुमित ने बचाया कांग्रेस का किला, मां के सारे रिकॉर्ड तोड़े
  • नैनीताल

50116 वोट प्राप्त कर सुमित ने बचाया कांग्रेस का किला, मां के सारे रिकॉर्ड तोड़े

RNS INDIA NEWS 10/03/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। भले ही 2022 विधानसभा चुनाव मत प्रतिशत में बढ़ोतरी के लिए नहीं जाना जाएगा मगर इसे रिकॉर्डों के लिए पहचान जरूर मिलेगी। इस चुनाव ने कई दिग्गजों की जमीन हिलाकर रख दी। मां डॉ. इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद हल्द्वानी सीट पर सुमित हृदयेश ने केवल पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त किए बल्कि अपने गढ़ को भी भाजपा की सेंधमारी से बचा लिया। सुमित ने इस चुनाव में 50116 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की है। जबकि उनकी मां इंदिरा को 2012 में सबसे अधिक 42627 व 2017 में 43786 वोट मिले थे। इस लिहाज से सुमित हल्द्वानी विधानसभा के वोटरों का मिजाज भांपने में भी मां से दो कदम आगे निकल गए।
आंकड़ों पर नजर डालें तो 2002 विधानसभा चुनाव में हल्द्वानी विधानसभा सीट पर 13 प्रत्याशी विधायक बनने की दौड़ में थे। इनमें से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. इंदिरा हृदयेश ने 23327 वोट लाकर जीत दर्ज की। प्रतिद्वंदी भाजपा के बंशीधर भगत को 20269 वोट प्राप्त हुए। 2007 विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत ने 39248 वोट पाकर जीत दर्ज की। इस चुनाव में डॉ. इंदिरा को 35013 वोट ही मिले। 2012 विस चुनाव में एक बार फिर इंदिरा ने हल्द्वानी में कांग्रेस की विजय पताका फहराई। भाजपा की रेनू अधिकारी को 23 हजार से अधिक वोटों से हराकर नया रिकॉर्ड कायम किया। 2017 में इंदिरा ने 43786 वोट प्राप्त कर भाजपा के जोगेंद्र रौतेला को हराया था। हल्द्वानी सीट पर किसी प्रत्याशी के सबसे अधिक वोट प्राप्त करने के अपने ही पिछले रिकॉर्ड को इंदिरा ने तोड़ा था।

हल्द्वानी सीट पर इंदिरा हृदयेश के वोट
2002 में 23327 वोट, 2007 में 35013 वोट, 2012 में 42627 वोट, 2017 में 43786 वोट

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छलका हरदा का दुख बोले, इस हार से हैरान हूँ, न जाने क्यों भाजपा को जिता रही है जनता
Next: सीएम धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.