Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सुबह साढ़े 7 बजे खुले पंजाब के सरकारी दफ्तर, सीएम मान भी पहुंचे, कहा- हर वर्ग को होगा फायदा
  • राष्ट्रीय

सुबह साढ़े 7 बजे खुले पंजाब के सरकारी दफ्तर, सीएम मान भी पहुंचे, कहा- हर वर्ग को होगा फायदा

RNS INDIA NEWS 02/05/2023
rns featured image new

चंडीगढ़ (आरएनएस)। पंजाब में गर्मी के मौसम में बिजली की संभावित कमी से निपटने के लिए मंगलवार से दफ्तरों का समय बदल गया है। मंगलवार से सुबह साढ़े सात बजे से सरकारी दफ्तर खुल गए। अब पंजाब में सभी सरकारी कार्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेंगे। सीएम भगवंत मान भी समय से अपने आफिस पहुंचे। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में गर्मी काफी होने वाली है। तीन महीनों के लिए यह अंदेशा मौसम विभाग ने जताया है। आफिस का समय बदलने से हर वर्ग के लोगों का बड़ा फायदा होगा। सुबह लोग आसानी से अपना काम कर पाएंगे। 21 जून से दिन बड़े हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब में किसी तरह की बिजली कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कोयले की कमी नहीं है। 35 दिन का कोयला पंजाब में एडवांस पड़ा हुआ है। अगर गर्मी बढ़ती तो इस फैसले को 15 जुलाई से आगे बढ़ाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में बिजली बड़ा मुद्दा है। राज्य में बिजली की कमी नहीं है। अगर सरकार ने यह बिजली के लिए करना होता तो निर्णय पर अमल पहले ही कर लिया जाता। सीएम मान ने कहा कि एक दिन में सरकारी दफ्तरों से 350 मेगावॉट बिजली की खपत कम हो जाएगी। यानी कि एक महीने 16 से 17 करोड़ और ढाई महीनों में 40- 42 करोड़ का फर्क होगा।
वहीं कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के खिलाफ कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को सीएम भगवंत मान ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कोई इस्तीफा नहीं भेजा है। मान ने कहा कि जालंधर चुनाव को लेकर ये सब कुछ किया जा रहा है ऐसी कोई बात नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: झबरेड़ा में नोकझोंक के बीच हटाया अतिक्रमण
Next: आयुक्त गढ़वाल मंडल अध्यक्षता में हुई देहरादून में संचालित स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यों की समीक्षा बैठक

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.