Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्टंट करना पड़ा भारी, कार सीज कर 23 हजार जुर्माना लगाया
  • देहरादून

स्टंट करना पड़ा भारी, कार सीज कर 23 हजार जुर्माना लगाया

RNS INDIA NEWS 12/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। देर रात बाजार में घूमते हुए कार से स्टंट करना चार युवकों को भारी पड़ गया। स्टंट कर रहे चारों युवकों को तीन घंटे में पुलिस पकड़कर थाने ले आई। थाने में कार सीज करते हुए कुल 23 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए चालान थमा दिया गया। एसएसआई प्रेमनगर प्रमोद खुगशाल ने बताया कि गुरुवार देर प्रेमनगर बाजार में कार सवार युवकों ने स्टंट किया। बाजार में चल रही कार को ड्राइवर चला रहा था। एक युवक कार की छत पर बैठा था और अन्य दो साइड के शीशों से बाहर निकलते हुए थे। कार के पीछे चल रहे एक व्यक्ति ने इनकी अपने फोन में वीडियो रिकार्ड कर ली। वीडियो पुलिस तक पहुंची। रात साढ़े नौ बजे के करीब स्टंट करने वाले युवकों को तीन घंटे बाद पुलिस ने चिन्हित कर हिरासत में लिया और थाने ले आई। थाने में आरोपियों की कार सीज की गई और स्टंट को लेकर उसमें सवारों का चालान किया गया। पुलिस के मुताबिक कार को मुशर्रफ निवासी भुड्डी पटेलनगर चला रहा था। वह एसी मैकेनिक का काम करता है। उसके साथ कार पर स्टंट करने वालों में योगेश व साहिल निवासी झीबरहेड़ी और आयुष कुमार निवासी बड़ोवाला शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान की जद में आने वाली दुकानों के बदले दें नई दुकान
Next: सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का सेफ्टी ऑडिट करें: डीएम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.