Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • स्त्री रोग विशेषज्ञ के स्थानातंरण पर भड़के लोग
  • टिहरी

स्त्री रोग विशेषज्ञ के स्थानातंरण पर भड़के लोग

RNS INDIA NEWS 14/11/2023
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  जिला चिकित्सालय बौराड़ी से स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक का स्थानातंरण किये जाने पर नागरिक मंच से जुड़े लोगों ने रोष जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर स्त्री रोग विशेषज्ञ का स्थानातंरण शीघ्र निरस्त करने की मांग की है। जिला अस्पताल बौराड़ी में कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक का स्थानातंरण किये जाने पर नई टिहरी नागरिक मंच अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल के नेतृत्व में मंच के पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उक्त चिकित्सक का स्थानातंरण तत्काल निरस्त करने की मांग की है,ऐसे न करने पर मंच पदाधिकारियों ने विरोध करने की बात कही है। मंच अध्यक्ष ने कहा कि जिला चिकित्सालय में पहले ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी बनी है, ऐसे में स्त्री रोग विशेषज्ञ का स्थानातंरण किया जाना मरीजों के जीवन से खिलवाड़ करना है। कहा चिकित्सालय में एक मात्र स्त्री रोग विशेषज्ञ थी,जिसका भी स्थानातंरण कर दिया गया है। मंच के महामंत्री जगजीत सिंह नेगी ने कहा कि बीते जून माह में पीपीपी मोड़ से जिला अस्पताल के हट जाने के बाद अस्पताल में चिकित्सकों के साथ अन्य कर्मचारियों की कमी बनी है, बावजूद शासन स्तर से जिला अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों का स्थानातंरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा जिला अस्पताल में शहरी क्षेत्र के साथ दूर दराज ग्र्रामीण क्षेत्रों से मरीज आते है, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण उन्हें ऋषिकेश और देहरादून का रुख करना पड़ता है। मंच पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री से स्त्री रोग विशेषज्ञ का स्थानातंरण निरस्त करने के साथ अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की अस्पताल में तैनाती की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मंच संरक्षक चंडी प्रसाद डबराल, कमल सिंह महर, किशोरी लाल चमोली, चत्तर सिंह, त्रिलोक चंद रमोला, नरोत्तम जखमोला आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत और नेपाल की साझी संस्कृति का प्रतीक है जौलजीवी मेला: सीएम
Next: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में दो दिवसीय विज्ञान लोकव्यापीकरण कार्यशाला

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.