Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और व्यापार मण्डल के सदस्यों से संवाद कर किये जाए निर्माण कार्य
  • चमोली

स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और व्यापार मण्डल के सदस्यों से संवाद कर किये जाए निर्माण कार्य

RNS INDIA NEWS 04/09/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।   तिर्मठ नगर क्षेत्र के पुनर्निर्माण एवं सुरक्षा कार्यों के तहत जल निकासी एवं सीवरेज प्रणाली हेतु तैयार विस्तृत डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कार्यालय के वीसी कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने निर्देश दिए कि ज्योतिर्मठ क्षेत्र में जल निकासी, सीवरेज कार्य एवं सुरक्षात्मक निर्माण कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व भू-वैज्ञानिकों एवं संबंधित विशेषज्ञों की रिपोर्ट का अवलोकन अवश्य करें। उन्होंने कार्यदायी संस्था उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) को पीडब्ल्यूडी विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाबद्ध एवं चरणबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए , ताकि एक विभाग का कार्य दूसरे विभाग के कार्यों में बाधा न बने।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सीवरेज और ड्रेनेज कार्य से प्रभावित परिवारों, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न स्टेकहोल्डरों से संवाद स्थापित कर किए जाएं।जिलाधिकारी ने ज्योर्तिमठ में हॉलिस्टिक अप्रोच के साथ सीवरेज और ड्रेनेज के कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम ज्योतिर्मठ को आर्मी,आइटीबीपी और बीआरओ के साथ भी कार्यदायी संस्था यूयूएसडीए की मीटिंग कराने के निर्देश दिए।
यूयूएसडीए के प्रोजेक्ट मैनेजर जतिन सिंह सैनी ने बताया कि ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र में जल निकासी, पेयजल आपूर्ति और सीवरेज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत डीपीआर तैयार की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व में कार्यदायी संस्था जल निगम द्वारा तैयार डीपीआर में एडवांस स्टडीज और स्थल निरीक्षण जोड़कर इसे और अधिक सुदृढ़ रूप दिया गया है।
इस अवसर पर यूयूएसडीए के प्रोग्राम डायरेक्टर अभिषेक रुहेला, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी,एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेश चंद्रा तथा यूयूएसडीए टीम के अन्य सहायक सदस्य भी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश के चलते नैथाणा झूला पुल और लिंक मार्ग क्षतिग्रस्त
Next: चौराबाडी ताल से ऊपरी तरफ ग्लेशियर टूटा, कोई क्षति नहीं

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड
  • 6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.