Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एसटीएफ ने पकड़ी नेपाल से लाई जा रही 4 किलो चरस
  • देहरादून

एसटीएफ ने पकड़ी नेपाल से लाई जा रही 4 किलो चरस

RNS INDIA NEWS 27/12/2021
rns featured image new

देहरादून। नेपाल से लाई जा रही चरस के साथ नेपाली नागरिक को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चार किलोग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी एक महिला के साथ मिलकर चरस की तस्करी करता है। उस महिला की तलाश में भी एसटीएफ ने दबिश शुरू कर दी है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया जाएगा। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने लिए एसटीएफ लगातार काम कर रही है। सूचना मिली कि कुछ तस्कर नेपाल से चरस लाकर दून और इसके आसपास के क्षेत्रों में बेचते हैं। सब इंस्पेक्टर विकास रावत को तस्कर के रानीपोखरी में होने की जानकारी मिली। इस आधार पर एसटीएफ की टीम ने तस्कर को वहां दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। तस्कर की पहचान अर्जुन चंद्र उर्फ कालू के रूप में हुई। वह कोहलपुर, ‌बांकी, नेपाल का रहने वाला है। एसटीएफ के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह चरस वह कमला नाम की महिला के साथ मिलकर लाया था। कमला रानीपोखरी में किराए के मकान में रहती है। दोनो मिलकर बहराइच बॉर्डर के रास्ते चरस लाते हैं। इस चरस को उत्तराखंड के कई इलाकों में सप्लाई किया जाना था। इसकी ज्यादातर बिक्री ऋषिकेश और इसके आसपास के क्षेत्र में की जाती है। एसएसपी ने बताया कि गोपनीय जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए टीम को लगाया गया है। महिला की तलाश की जा रही है। मामले में रानीपोखरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोडवेज कर्मचारियों का धरना स्थगित
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 20 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.