Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एसएसपी सर्वेश पंवार ने संभाली पौड़ी जिले की कमान
  • पौड़ी

एसएसपी सर्वेश पंवार ने संभाली पौड़ी जिले की कमान

RNS INDIA NEWS 30/10/2025
default featured image

पौड़ी(आरएनएस)।  2019 बैच के आईपीएस अधिकारी सर्वेश पंवार ने गुरुवार को पौड़ी जिले के एसएसपी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले पौड़ी के एसएसपी लोकेश्वर सिंह का यूएन में चयन हो गया था और उन्होंने कर्डिशनल (शशर्त) इस्तीफा दे दिया था। वहीं नवनियुक्त एसएसपी सर्वेश पंवार इससे पहले एसपी क्राइम देहरादून और एसपी यातायात देहरादून जैसे पदो पर भी सेवाएं दे चुके है। हाल ही में शासन ने चमोली एसपी के पद से उन्हें एसएसपी पौड़ी की जिम्मेदारी सौंपी हैं। गुरुवार को पौड़ी जिले की कमान संभालते हुए नवनियुक्त आईपीएस अधिकारी सर्वेश पंवार ने कार्यभार ग्रहण के दौरान पत्रकारों से बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं गिनवाईं। कहा कि जिले में कानून व्यवस्था के साथ ही अवैध नशे पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। कहा कि इसके साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए भी प्रभावी और ठोस कदम उठाए जाएंगे। नवनियुक्त एसएसपी ने कहा कि जिले में महिला सुरक्षा को भी अपनी प्राथमिकताओं में गिनवाया। इसके साथ ही जिले में यातायात प्रबंधन को मजबूत किया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि जिले में पुलिसिंग से आम आदमी को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी और इसे और बेहतर करते हुए पुलिस को जबादेही बनाया जाएगा। शीघ्र से जिले के संभ्रांत लोगों से भी मुलाकात की जाएगी और जिले में पुलिस विभाग से संबंधित जो भी बेहतर कार्य होंगे उन पर फोकस किया जाएगा। जनपद में पहुंचने पर पुलिस ने एसएसपी को गार्ड सलामी दी। एसएसपी सर्वेश पंवार ने सीओ सदर तुषार बोरा सहित अन्य अफसरों से जिले की जानकारी भी ली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हर पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय से पहुंचे
Next: लंबगांव में नशा रोकने की मांग को लेकर धरना दिया

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर जनप्रतिनिधियों में रोष

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

शोभायात्रा में घुसी तेज रफ्तार कार, आठ घायल, एक की हालत गंभीर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति के पीछे दौड़ा गुलदार

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.