Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी ने थाना लमगड़ा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी
  • अल्मोड़ा

एसएसपी ने थाना लमगड़ा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी

RNS INDIA NEWS 15/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़खे ने रविवार को थाना लमगड़ा का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक तथा उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था की समीक्षा की और दैनिक अपराध रजिस्टर तथा जनरल डायरी की प्रविष्टियों का अवलोकन कर घटनाओं की जानकारी ली। उन्होंने रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा बीट पुलिसिंग प्रणाली को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों, आदतन अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने, लंबित वारंटों की तामीली तथा निरोधात्मक कार्रवाई को प्राथमिकता देने को भी कहा। इसके साथ ही पुलिस जवानों के आवास और बैरिक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

एसएसपी ने नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और भंडारण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही थाना क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाने, यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया।

उन्होंने अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाने, साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने तथा जनता के साथ संवाद और सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा पुलिस कर्मियों को जन शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण करने तथा थाने में आने वाले आगंतुकों और शिकायतकर्ताओं के साथ शालीन व्यवहार करने के लिए निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी जांची गई और उन्हें सुचारु रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिथौरागढ़ से मुनस्यारी जा रही कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत
Next: यूपीएससी में रैंक हासिल कर बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान : मुख्यमंत्री

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-01 at 17.09.02_11zon
  • अल्मोड़ा

डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
judge hammer
  • अल्मोड़ा

चरस तस्करी के आरोपी को साढ़े तीन साल कारावास, 10 हजार अर्थदंड

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पर्वतीय जिलों से डॉक्टरों के तबादले स्वास्थ्य सेवाओं पर कुठाराघात : मनोज तिवारी

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.