Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी अल्मोड़ा ने किया थाना भतरौजखान का वार्षिक निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

एसएसपी अल्मोड़ा ने किया थाना भतरौजखान का वार्षिक निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 03/02/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने सोमवार को थाना भतरौजखान का वार्षिक निरीक्षण किया। गार्द सलामी के बाद उन्होंने कार्यालय, मालखाना, बैरक, हवालात और भोजनालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी ने थाने के समस्त अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां चैक की गयी। कार्यालय स्टॉफ को अभिलेखों को अध्यावधिक रखने एवं रखरखाव सही रखने हेतु निर्देशित किया गया। एसएसपी ने सीसीटीएनएस के कार्यों को चैक करते हुए नियुक्त कार्मिकों को ससमय कार्यवाही करने के निर्देश दिये। एसएसपी द्वारा लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, वारंटो की तामीली व निरोधात्मक कार्यवाही आदि की समीक्षा की गई। अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पाई गई कमियों को शीघ्र दुरुस्त कर रिकॉर्ड को अध्यावधिक रखने तथा कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। उन्होंने जवानों को स्मार्ट पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया और बीट पुलिसिंग को मजबूत बनाने पर जोर दिया। शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास कराते हुए जवानों की दक्षता जांची गई। नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। सत्यापन अभियान जारी रखने और बिना सत्यापन किरायेदार रखने वालों पर कार्रवाई करने को कहा गया। महिला और बाल अपराधों की रोकथाम के लिए स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा और पुलिस हेल्पलाइन की जानकारी जनमानस तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान व्यापार मंडल भतरौजखान ने एसएसपी का स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान दान सिंह मेहता, वाचक व थाने के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बच्छणस्यूं मेला: महिला मंगल दल और स्कूली बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
Next: नैनीताल, अल्मोड़ा और पौड़ी के किसान पहुंचे चमोली, मशरूम उत्पादन के सीखे गुर

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 17.01.22 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.