Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बच्छणस्यूं मेला: महिला मंगल दल और स्कूली बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
  • रुद्रप्रयाग

बच्छणस्यूं मेला: महिला मंगल दल और स्कूली बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

RNS INDIA NEWS 03/02/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।    बच्छणस्यूं में चल रहे चार दिवसीय मेले के अंतिम दिन स्थानीय महिला मंगल दल और स्कूली छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां पेश की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दर्शकों ने देर शाम तक आनंद लिया। साथ ही कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के हाथों कलाकारों को सम्मानित किया गया। सोमवार को चार दिवसीय बच्छणस्यूं मेले का समापन हो गया। इस मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप मेले का शुभारंभ किया। विधायक ने मेले में लगे स्टालों का का निरीक्षण कर सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने का निर्देश सभी विभागों को दिए। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2017 में उन्होंने बच्छणस्यूं क्षेत्र की स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मेले को शुरू किया था। उन्हें बेहद खुशी है, इस बार मेले में स्थानीय प्रतिभागियों को ही सिर्फ ये मंच प्रदान किया है। जिससे हमारे क्षेत्र के प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेले हमारे संस्कृति के परिचायक है। इनके आयोजन से क्षेत्र में सामाजिक सांस्कृतिक एवं आर्थिक रूप से क्षेत्र का विकास भी होता है। उन्होंने क्षेत्र में स्वीकृत सड़कों के नवनिर्माण एवं डामरीकरण की जानकारी दी। साथ ही 20 करोड़ की लागत से बन रही खेडाखाल-नवासू पेयजल योजना के बारे में भी बताया। कहा कि जल्द ही बच्छणस्यूं क्षेत्र में 33 केवी का सब स्टेशन स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित भाव के कार्य कर रही है। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। जबकि मेले के आयोजन के लिए 1.5 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए समिति को बधाई दी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, मेला अध्यक्ष राकेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष प्रदीप मालसी, कनिष्ट प्रमुख शशि नेगी, अजय सेमवाल, बुद्धिवल्लव ममगाईं सहित कई लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी नौकरी वालों को होगा नए बजट से फायदा
Next: एसएसपी अल्मोड़ा ने किया थाना भतरौजखान का वार्षिक निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.