Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे विवि ने चुनौतियों का सामना कर हासिल की उपलब्धियां: प्रो सतपाल सिंह बिष्ट
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विवि ने चुनौतियों का सामना कर हासिल की उपलब्धियां: प्रो सतपाल सिंह बिष्ट

RNS INDIA NEWS 13/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट ने स्थापना दिवस पर सभी को बधाइयाँ देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि विश्वविद्यालय धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय की स्थापना के समय की समस्याओं और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो सुशील कुमार जोशी ने कहा कि विश्वविद्यालय की नींव को मजबूत बनाने में संविदा शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मियों का योगदान बहुत है। स्थापना काल से यहां के शिक्षक, कर्मचारीगण नींव मजबूत कर रहे हैं, जिनके भविष्य को लेकर सोचने की आवश्यकता है। उन्होंने स्थापना दिवस की बधाइयाँ दी। पूर्व कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि सभी मिलकर विश्वविद्यालय के हित में कार्य करें। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान की समस्याओं और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक हमने कई चुनौतियों का सामना करते हुए कई उपलब्धियों को प्राप्त किया है। हम अपने अग्रजों के सहयोग से इस विश्वविद्यालय को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि विश्ववविद्यालय के सभी शिक्षकों, कार्मिकों के साथ संविदा शिक्षक एवं संविदा कर्मचारियों के बल पर विश्वविद्यालय आगे बढ़ने लगा है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों एवं कार्मिकों के पदों के सृजन के लिए प्रक्रिया शासन स्तर पर गतिमान है। संरचनात्मक स्वरूप में भी सकारात्मक दिशा में प्रयास हो रहे हैं। सकारात्मक सोच के साथ हम विश्वविद्यालय को ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं। स्थापना दिवस कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल का संदेश का प्रसारण किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी, द्वितीय कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट , पूर्व परीक्षा नियंत्रक सुशील कुमार जोशी और प्रो देव सिंह पोखरिया को दिशा देने और महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, डॉ मुकेश सामंत, संजना भंडारी, देवेंद्र पोखरिया, प्रकाश सती, त्रिलोक बिष्ट, आनंद बिष्ट, विपिन चंद्र जोशी, विनीत कांडपाल, ललित जोशी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ को नगर निगम बनाने को मिली मंजूरी
Next: कार्यशाला में सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं की दी जानकारी

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 22.31.24_11zon
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.