Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विश्वविद्यालय में अराजकता पर नियंत्रण की मांग, उछास ने सौंपा ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

विश्वविद्यालय में अराजकता पर नियंत्रण की मांग, उछास ने सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 31/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में लंबे समय से बने अराजक माहौल और बिगड़ते शैक्षिक वातावरण को लेकर उत्तराखंड छात्र संगठन (उछास) ने शनिवार को कुलपति कार्यालय पहुंचकर विश्वविद्यालय प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने प्रशासन से विश्वविद्यालय परिसर में व्याप्त अव्यवस्था पर अविलंब नियंत्रण की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की निष्क्रियता और अदूरदर्शिता के कारण परिसर दिनोंदिन अराजकता और गुंडागर्दी का केंद्र बनता जा रहा है। इससे न केवल पठन-पाठन का माहौल प्रभावित हो रहा है, बल्कि आम छात्र-छात्राएं मानसिक रूप से परेशान हैं। संगठन ने चेताया कि यदि जल्द आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो छात्र समुदाय आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति और कुल सचिव को सौंपे ज्ञापन में स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय बनने के बाद से ही यहां निरंतर अव्यवस्था और संगठनों के बीच टकराव की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे न केवल विश्वविद्यालय की गरिमा प्रभावित हो रही है, बल्कि अल्मोड़ा शहर में भी चिंता का माहौल है। उछास की संयोजक भावना पांडे ने कहा कि शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले विश्वविद्यालय में इस तरह की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं और प्रशासन को गंभीरता से इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की, तो उछास अन्य छात्र संगठनों के साथ मिलकर संघर्ष को मजबूर होगा। ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में उछास के कोषाध्यक्ष भारतेंदु भाकुनी, मीडिया प्रभारी मयंक, आशा साह, पंकज सहित कई अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ढोकाने वाटरफॉल में नहाते वक्त डूबा किशोर, दोस्तों के साथ गया था घूमने
Next: द्वाराहाट की न्याय पंचायतों में विकसित कृषि संकल्प अभियान आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.