Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव ‘नेबुला-2026’ में शामिल हुए मंत्री सुबोध उनियाल
  • अल्मोड़ा

एसएसजे मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव ‘नेबुला-2026’ में शामिल हुए मंत्री सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 09/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। वन, विधायी एवं संसदीय कार्य, निर्वाचन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल शनिवार को अल्मोड़ा पहुंचे। सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मंत्री को जनपद में संचालित विकास कार्यों, विभिन्न विभागों की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री ने वन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से विभागीय योजनाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आमजन से जुड़े कार्य प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद कैबिनेट मंत्री सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान में आयोजित वार्षिकोत्सव ‘नेबुला-2026’ में शामिल हुए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान मंत्री ने संस्थान की वार्षिक पत्रिका ‘मोनाल’ का विमोचन भी किया। परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए सुबोध उनियाल ने कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों पर समाज की बड़ी जिम्मेदारी होती है और उन्हें सेवा भावना तथा संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से केवल अच्छे डॉक्टर बनने तक सीमित न रहकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं आयोजन अध्यक्ष डॉ. सीपी भैंसोड़ा, सह-आयोजन अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार सिंह, आयोजन सचिव डॉ. अनिल पांडेय, संयुक्त आयोजन सचिव डॉ. भावना पंत, डॉ. अमित आर्या, डॉ. श्वेता, डॉ. दिनेश चौहान, डॉ. प्रीत इंदर सिंह, समन्वयक डॉ. अशोक कुमार, डॉ. संजय गौर, डॉ. एमके पंत, डॉ. एएन सिन्हा, कोषाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी, सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष डॉ. निधि मंगला, साहित्यिक समिति अध्यक्ष डॉ. उर्मिला पलरिया, खेल समिति अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र एस भंडारी, मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, रवि रौतेला, कुंदन लटवाल, मनोज सनवाल, छात्र समिति आयोजन सचिव प्रतीक्षा राठौर, आयोजन समन्वयक राजदीप सिंह और तुषार नेगी सहित जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मातृ दिवस पर मटीलाधूरा विद्यालय में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
Next: ल्वाली गाँव में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Related Post

IMG-20260624-WA0014_11zon
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
IMG-20260624-WA0008_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
IMG-20260624-WA0007
  • अल्मोड़ा

रेडक्रॉस की जनसेवा होगी और मजबूत, स्ट्रेचर खरीदे गए, शव वाहन व भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
  • रेडक्रॉस की जनसेवा होगी और मजबूत, स्ट्रेचर खरीदे गए, शव वाहन व भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी
  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.