Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • एसआरटी परिसर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर एबीवीपी का कब्जा
  • टिहरी

एसआरटी परिसर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर एबीवीपी का कब्जा

RNS INDIA NEWS 27/09/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में छात्रसंघ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जबकि महासचिव पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। निर्वाचित पदाधिकारियों ने समर्थकों के साथ विजयी जुलूस निकाल कर खुशी व्यक्त की। शनिवार को हुए एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आशीष राणा, उपाध्यक्ष आलोक कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि महासचिव पद पर निर्दलीय प्रत्याशी अमन सुयाल ने एबीवीपी के अनुज नेगी को 45 वोट से हराया। सहसचिव पर भी निर्दलीय मांगीलाल मेघवाल ने एबीवीपी की शीतल नेगी को 122 वोट से कोषाध्यक्ष पद पर भी निर्दलीय आदित्य नौटियाल ने एबीवीपी के आयुष नेगी को 36 वोट से पराजित किया। छात्रा प्रतिनिधि आरक्षित पर निर्दलीय नैंसी ने भावना को, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य पर निर्दलीय विशाल कुमार यादव ने सुधांशु डोबाल को, विवि प्रतिनिधि पर निर्दलीय अनामिका पंवार ने सुधांशु अग्रवाल को पराजित कर जीत दर्ज की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. केसी पेटवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. शंकर लाल, डॉ. नीरज जोशी, प्रो. डीएस कैंतुरा, प्रो.आरसी रमोला, प्रो. सुनीता गोदयाल प्रो.डीएस बागड़ी, प्रो.ममता राणा, डॉ.सना रफी, डॉ.प्रेम बहादुर, डॉ.यूएस नेगी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परीक्षा आयोजन के पैटर्न में बदलाव की मांग उठाई
Next: आपदा प्रभावितों को मुआवजा और पुनर्वास की व्यवस्था करे सरकार:  कांग्रेस

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.