Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • श्रीनगर नगर पालिका में ईओ न होने से बढ़ी परेशानी
  • पौड़ी

श्रीनगर नगर पालिका में ईओ न होने से बढ़ी परेशानी

RNS INDIA NEWS 29/01/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  श्रीनगर नगर पालिका की व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ पा रही हैं। जिसका भुगतभोगी आम जनता को बनना पड़ रहा है। नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी न होने से कई काम ठप पड़े हुए हैं। जबकि लोगों को प्रमाण पत्रों के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इस मामले में शासन स्तर से कोई कार्यवाही न होने से लोगों में रोष पनप रहा है। श्रीनगर नगर पालिका को नगर निगम बनाए जाने का जीओ गत 31 दिसंबर को जारी हुआ था। जिसके बाद 3 जनवरी को यहां प्रशासक और नगर आयुक्त की नियुक्ति हो गई थी। पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी व नगर निगम में शामिल किए गए गांवों के जन प्रतिनिधियों की ओर से नगर निगम बनाए जाने व प्रशासक बैठाए जाने के जीओ को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। जिस पर हाईकोर्ट ने तीन जनवरी को जारी जीओ पर स्टे दे दिया था। उसके बाद गत सप्ताह नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने फिर से नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी संभाल दी। लेकिन नगर निगम बनने के बाद से लेकर अभी तक पालिका की व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ पाई हैं। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने बताया कि नगर पालिका में ईओ की तैनाती न होने से यह समस्याएं हो रही हैं। कहा पूर्व में यहां पर तैनात किए गए प्रभारी ईओ को सात जनवरी को शासन की ओर से कार्य मुक्त कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि बिना ईओ के कई दिक्कतें हो रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम के तहत 51 शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
Next: पुलिस की सक्रियता से मिली साइबर ठगी की रकम

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.