Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • पुलिस की सक्रियता से मिली साइबर ठगी की रकम
  • रुद्रप्रयाग

पुलिस की सक्रियता से मिली साइबर ठगी की रकम

RNS INDIA NEWS 29/01/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। कुछ दिन पूर्व भी इसी तरह के मामले में दो लोगों से ठगी की गई थी जबकि इस बार फिर से दो लोगों से बैंक मैनेजर बताते हुए साइबर ठगी की गई है। इसमें 2 लोगों के कुल 108174 (एक लाख आठ हजार एक सौ चौहत्तर) रुपये ठगी की गई । जिसकी शिकायत पर पुलिस की साइबर सैल ने तत्परता दिखाते हुए यह रकम वापस लौटाई है। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता गोविन्द सिंह पुत्र स्व. इन्द्र सिंह निवासी ग्राम शीशों, चन्द्रापुरी रुद्रप्रयाग से दिनांक 5 जनवरी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने आप को बैंक मैनेजर बताते हुए शिकायतकर्ता के नए एटीएम कार्ड को बन्द किए जाने की बात कहते हुए उसके कार्ड की पूरी जानकारी ली। साथ ही 49999 रुपये की ठगी कर दी गई जिस पर शिकायत साइबर सैल, पुलिस कार्यालय को प्राप्त हुई। साइबर सैल द्वारा ऑनलाइन विवरण आदि चेक कर जरूरी पत्राचार किया गया। जिस पर संबंधित वालेट द्वारा उक्त व्यक्ति के 48674 रुपये वापस कर दिए गए। जो संबंधित खाता धारक के खाते में वापस आ जायेंगे। वहीं इसी तरह की शिकायतकर्ता बलवीर सिंह नेगी निवासी अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग की है। 19 जनवरी को उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मोबाइल सिम बंद किए जाने के नाम पर उसे विश्वास में लेकर उनके खाते संबंधी पूरी जानकारी ली। इसके बाद शिकायतकर्ता के बैंक खाते से 59,500 रुपये निकालकर ऑनलाइन ठगी की गई। साइबर सैल को शिकायत प्राप्त होने पर जरूरी कार्रवाई करते हुए ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के सारे पैसे वापस कराए गए। यह धनराशि भी कुछ दिन में खाते में जमा हो जाएगी। दोनों लोगों ने पुलिस की सक्रियता और तत्परता पर खुशी जताते हुए आभार व्यक्त किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनगर नगर पालिका में ईओ न होने से बढ़ी परेशानी
Next: रुद्रप्रयाग में सभी 27 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र पाए गए सही

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.