Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • श्री अन्न फसलों की उन्नत खेती विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

श्री अन्न फसलों की उन्नत खेती विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 28/02/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र हवालबाग में 24, 25 फरवरी को श्री अन्न मिलेट्स, फसलों की उन्नत खेती विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उप कृषि निदेशक कासगंज, कृषि विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रायोजित किया गया, जिसका उद्देश्य किसानो को श्री अन्न तकनीकों से अवगत करवाना था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य के कासगंज जनपद से 21 कृषकों व 4 विभागीय कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को श्री अन्न मिलेट्स से सम्बंधित नवीनतम तकनीकों जैसे उच्च उपजशील प्रजातियों, उन्नत सस्य विधियाँ, मूल्यवर्धन फसल संरक्षण तथा कटाई उपरांत प्रसंस्करण के बारें में व्याख्यानों एवं भ्रमणों के माध्यम से जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अवसर डा. दिनेश चन्द्र जोशी, प्रशिक्षण समन्वयक द्वारा किसानों को संबोधित किया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि श्री अन्न अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण पोषण सुरक्षा की पूर्ति करने के साथ ही जलवायु परिवर्तन के संभावित खतरों का सामना करने में भी सक्षम हैं। इसके साथ ही डा. उत्कर्ष कुमार, प्रशिक्षण समन्वयक द्वारा भी किसानों को संबोधित किया गया। इसके अतिरिक्त समापन समारोह में किसानों को संस्थान द्वारा विकसित मंडुवे की नवीनतम प्रजाति वी.एल 400 के बीज भी वितरित किये गए। इस अवसर पर किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किये।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ठण्ड के बावजूद रक्तदाताओं ने दिखाई हिम्मत, किया रक्तदान
Next: परवरिश कार्यक्रम को लेकर आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं के मध्य कार्यशाला आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.