Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • परवरिश कार्यक्रम को लेकर आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं के मध्य कार्यशाला आयोजित
  • बागेश्वर

परवरिश कार्यक्रम को लेकर आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं के मध्य कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 28/02/2025
rns featured image new

बागेश्वर। बागेश्वर जनपद में दोस्त एजुकेशन द्वारा “परवरिश” कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिस कड़ी में गरुड़ ब्लॉक के दंगोली और कंधार सेक्टर में सेक्टर मीटिंग के माध्यम से सभी आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम परवरिश के संबंध में सभी आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जिसमें परवरिश की कॉल के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों के मानसिक विकास के महत्व और सही परवरिश के दिशा निर्देश जाएंगे कि कैसे वह बच्चे के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यशाला के दौरान यह भी बताया गया कि बच्चे के जीवन के शुरू के छह वर्ष उसके मानसिक विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्यों होते हैं। कार्यशालाओं में दोनों सेक्टरों की 100 आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान दोस्त एजुकेशन की ओर से राहुल जोशी ने सभी आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं का उन्मुखीकरण किया। वहीं अभिभावकों की सहायता के लिए दोस्त एजुकेशन ने बागेश्वर जिले के लिए टोल फ्री नंबर की जानकारी दी। जिसमें बागेश्वर जिले के लिए टॉल फ्री नंबर 01140846503 की जानकारी दी गई। बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लॉक के लिए कोड 1, बागेश्वर ब्लॉक के लिए कोड 3 और कपकोट के लिए कोड 2 की भी जानकारी दी।
इसमें बच्चों के अभिभावकों को कार्यक्रम से जोड़ने की विधि के बारे में भी जानकारी दी गई। जिसमें सर्वप्रथम 01140846503 टॉल फ्री नंबर पर मिस कॉल दी जाती है उसके बाद इस नंबर से लाभार्थियों/ अभिभावक को फोन कॉल आता है। जिसमें उन्हें तीन सवालों के जवाब देने होते हैं, जिसमें पहला प्रश्न बच्चे की उम्र से जुड़ा होता है, दूसरा प्रश्न कॉल सुनने के समय से जुड़ा होता है और तीसरा प्रश्न ब्लॉक कोड से जुड़ा होता है इन तीनों के ही जवाब देने पर लाभार्थी या बच्चों के अभिभावक कार्यक्रम से जुड़ जाते हैं और परवरिश कार्यक्रम का लाभ उठा सकते हैं।
बागेश्वर के गरुड़ ब्लॉक में आयोजित इन कार्यशालाओं में सीडीपीओ गरूड़ श्रीमती आशा भट्ट, ब्लॉक कॉर्डिनेटर साजिया, सुपरवाइजर जयंती बिष्ट, सुपरवाइजर आशा जोशी, सुपरवाइजर प्रभावती राणा, सुपरवाइजर सुनीता पोखरियाल, दोस्त एजुकेशन की ओर से राहुल जोशी और 100 आंगनबाड़ी शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्री अन्न फसलों की उन्नत खेती विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Next: एक माह में पार्किंग शुरू नहीं हुई तो कांग्रेस करेगी आंदोलन: भूपेंद्र भोज

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

छह पर्वतारोहियों ने माउंट बलजोरी पीक पर लहराया तिरंगा

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-29 at 16.46.15_11zon (1)
  • बागेश्वर

अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर के जिलाधिकारी का कार्यभार

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.