Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • स्पाइसजेट की फ्लाइट में टपका पानी, यात्रियों में दहशत- विमान की हुई हार्ड लैंडिंग
  • राष्ट्रीय

स्पाइसजेट की फ्लाइट में टपका पानी, यात्रियों में दहशत- विमान की हुई हार्ड लैंडिंग

RNS INDIA NEWS 13/08/2022
default featured image

जबलपुर (आरएनएस)। देश की दिग्गज एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की खबरें आए दिन आती रहती हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक शख्स स्पाइसजेट की फ्लाइट में सिगरेट पीता दिखा था। इसके बाद कंपनी की उस विवाद पर सफाई आई तो अब मुंबई से जबलपुर जा रही फ्लाइट में पानी के लीकेज होने की खबर आ गई है। इसके चलते यात्रियों में दहशत फैल गई और विमान की हार्ड लैंडिंग कराई गई।
दरअसल, मुंबई से जबलपुर आ रहे स्पाइसजेट के प्लेन की छत से पानी टपकने का वीडियो सामने आया है। इस प्लेन में सवार पैसेंजर ने इसका वीडियो जारी किया है। यात्री ने बताया कि उन्होंने एयर होस्टेस और कैप्टन से इसकी शिकायत की तो उन्होंने कहा- आप दूसरी सीट पर जाकर बैठ जाएं। एयर होस्टेस का कहना था कि इसके लिए हम ही जिम्मेदार हैं, आप शांत बैठे रहें।
वहीं इस मामले में जबलपुर के रहने वाले कमल ग्रोवर ने बताया कि बुधवार को वे स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-3003 से मुंबई से जबलपुर आए है। इस फ्लाइट को मुंबई से शाम 4.55 बजे उड़ान भरनी थी और जबलपुर शाम 6।55 तक आती है। उन्होंने बताया कि मुंबई में वे जैसे ही फ्लाइट के अंदर गए तो सीट पानी से भीगी हुई थी मजबूरी में बैठना पड़ा। 1 घंटे की देरी से फ्लाइट ने मुंबई से जबलपुर के लिए उड़ान भरी तो फ्लाइट में पानी टपक रहा था।

कमल ग्रोवर ने मुंबई से जबलपुर तक के सफर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए बताया कि पूरा सफर जहाज के अंदर बरसात के आनंद में गुजरा है। जैसे ही फ्लाइट जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर उतरी, तो इतनी गंदी लैंडिंग की गई जैसे कि रनवे पर यात्रियों से भरे विमान को पटक दिया गया हो। आपको बता दें कि विमान की जबलपुर में हार्ड लैंडिंग की गई थी।
यात्री कमल ने स्पाइसजेट की इस लापरवाही को लेकर केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय को शिकायत करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि यह यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ है। इसलिए इस मामले पर केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय को स्पाइसजेट एयरलाइन के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाना चाहिए।
यात्री ने बताया कि इस मामले में उन्होंने एयरपोर्ट डायरेक्टर कुसुम दास और स्पाइसजेट के मैनेजर से भी बात करनी चाही लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। सीधे तौर पर यह यात्रियों की सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़ है। वहीं इस मामले में अभी तक कंपनी की तरफ से कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैलट पेपर नहीं ईवीएम से ही होंगे चुनाव, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
Next: बिजली बिल के नाम पर बैंक खाते से उड़ाए 30 हजार, अल्मोड़ा पुलिस ने खाते में वापस कराई ठगी की रकम

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.