Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हल्द्वानी में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, 3 युवतियों स्पा मैनेजर, संचालिका सहित 8 गिरफ्तार
  • नैनीताल

हल्द्वानी में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, 3 युवतियों स्पा मैनेजर, संचालिका सहित 8 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/08/2021
Spa

हल्द्वानी। उत्तराखंड में स्पा सेंटर अवैध देह व्यापार के अड्डे बन गए हैं। राज्य की राजधानी देहरादून के साथ ही कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी में आधा दर्जन स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा हुआ है।
आज हल्द्वानी में फिर से स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने “स्पा लाइफ” में छापेमारी अभियान चलाया। एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल प्रभारी ललिता पांडे की टीम ने छापामारी कर एक और बड़ी कार्रवाई की है यहां दुमुवाढूंगा क्षेत्र में स्पा सेंटर में की गई कार्रवाई के दौरान छापे मे तीन युवतियों और स्पा के मैनेजर व संचालिका सहित पांच पुरूषों सहित कुल आठ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पकड़ी गई लड़कियां झारखंड व दिल्ली की रहने वाली हैं। जबकि पकड़े गए युवक अमरोहा और हल्द्वानी के रहने वाले हैं पुलिस द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई के बाद स्पा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।


बताया जा रहा है कि यहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलता था। कस्टमर को व्हाट्सएप में फोटो भेज कर लड़कियों की बुकिंग कराई जाती थी। मौके पर एसपी सिटी जगदीश चंद्रा और सीओ भी पहुंच चुके थे। इस छापेमारी अभियान में पुलिस ने मोबाइल सहित कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी पुलिस लगातार स्पा सेंटरों में छापेमारी के दौरान न सिर्फ अनियमितताएं पकड़ी है बल्कि पहले भी देह व्यापार का भंडाफोड़ कर चुकी है। एक बार फिर एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक के कब्जे से नशीली दवा की 1100 गोलियां बरामद 
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में मानसिक रूप से कमजोर आठ साल की मासूम बच्ची लापता

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.