Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध देह व्यापार का खुलासा, 16 युवक युवतियां गिरफ्तार
  • देहरादून

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध देह व्यापार का खुलासा, 16 युवक युवतियां गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/08/2021
IMG-20210822-WA0023.jpg

देहरादून। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल व पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 महिलाओं सहित 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को सूचनाएं प्राप्त हो रही थी कि राजपुर रोड स्थित कुछ स्पा सेंटरों में देह व्यापार के अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने तत्काल उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। अधिकारियों द्वारा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल व पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में जुटी संयुक्त टीम को देर शाम सूचना मिली की राजपुर रोड पर सिटी सेंटर कंपलेक्स स्थित वाइट लॉट्स स्पा और एंजल स्पा पर देह व्यापार का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम द्वारा दोनों स्पा सेंट्रो पर छापेमारी की गई। इस पर एंजल स्पा के तीन कमरों से 4 महिलाएं व 5 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले और वाइट लोटस स्पा सेंटर से दो पुरुष और दो महिलाएं मिली। संयुक्त टीम को दोनों स्पा सेंटरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पूछताछ में महिलाओं द्वारा बताया गया कि वह सभी स्पा स्वामी राजा कुरैशी व उसकी पत्नी फरहा कुरेशी तथा उमेर राही के कहने पर यह अनैतिक कारोबार किया करती हैं। संयुक्त टीम द्वारा स्पा सेंटर के मालिकों व एक कर्मचारी सहित 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से संयुक्त टीम द्वारा 59700 की नगदी अट्ठारह मोबाइल फोन व अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

पकड़े गए 7 युवकों ने बताया कि स्पा में मसाज के दौरान युवतियां उन्हें अनैतिक कार्यों के लिए प्रलोभन देती हैं। मौके पर कोई भी लड़की थेरपिस्ट या मसाज से सम्बंधित कोई भी डिग्री नहीं दिखा पाई। स्पा स्वामी राजा कुरेशी ने आगंतुक रजिस्टर में ग्राहकों की एंट्री नहीं कराई गई थी और किसी की भी आइडी नहीं ली गई । सभी आरोपितों के खिलाफ डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भुवनेश्वर महादेव रामलीला कमेटी कर्नाटक खोला अल्मोड़ा के तत्त्वधान में मनाया गया श्रावणी उपाकर्म् (रक्षाबंधन) कार्यक्रम
Next: परवाणू-शिमला फोरलेन पर बीच सड़क पर पलटी निजी बस, 20 से अधिक घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.