Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • दक्षिण अफ्रीका में होगा अंडर-19 महिला टी-20 विश्वकप
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल

दक्षिण अफ्रीका में होगा अंडर-19 महिला टी-20 विश्वकप

RNS INDIA NEWS 18/09/2022
cricket

दुबई। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप अगले साल 14 से 29 जनवरी के बीच दक्षिण अफ्रीका में खेला जायेगा जिसमें भारत समेत दुनिया की 16 टीमे हिस्सा लेंगी। आईसीसी ने महिला टी-20 विश्वकप का कार्यक्रम जारी करते हुये कहा कि एक पखवाड़े तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 41 मुकाबले खेले जायेंगे। जनवरी 2020 में आईसीसी अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप की सफल मेजबानी कर चुके बेनोनी और पोटचेफस्ट्रूम शहरों को अब आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के पहले संस्करण की मेजबानी का अवसर मिलेगा।

विश्व कप में भाग लेने वाली 16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है जिनके बीच मुकाबले खेले जायेंगे और हर ग्रुप की सर्वश्रेष्ठ तीन टीमों को सुपर सिक्स लीग में खेलने का मौका मिलेगा जहां ग्रुप ए की भिड़ंत ग्रुप डी और ग्रुप बी की टक्कर ग्रुप सी की टीमों से होगी। इंडोनेशिया और रवांडा पहली बार टी-20 विश्व कप में शिरकत कर रही हैं। इंडोनेशिया ने जुलाई में न्यू गुनिया को हरा कर पूर्व एशिया पैसिफिक ग्रुप जीता था जबकि रवांडा ने पिछली 12 सितंबर को तंजानिया को शिकस्त देकर विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया था।
प्रतियोगिता के दौरान हर दिन चार मुकाबले खेले जायेंगे जिसकी शुरूआत आस्ट्रेलिया और बंगलादेश के मैच से होगी जबकि बाद में दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत भारत से बेनाई विल्लावमूरे के मेन आवल मैदान में होगी। इसके अलावा यूएई की टक्कर स्काटलैंड और श्रीलंका की भिड़ंत यूएसए से होगी। सुपर लीग के मैच 20 जनवरी से शुरू होंगे जबकि प्रतियोगिता का सेमीफाइनल 27 जनवरी और फाइनल 29 जनवरी को पोटचेफस्ट्रूम के ओवल मैदान में खेला जायेगा। 30 जनवरी को फाइनल के लिये रिजर्व डे रखा गया है। विश्व कप के 16 वार्म अप मैच नौ से 11 जनवरी के बीच जोहांसबर्ग और त्श्वाने शहरों में खेले जायेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कलयुगी पिता ने 15 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार
Next: सरकार ने छोटी कंपनी की परिभाषा में किया संशोधन, दायरे में आ सकेंगी कई और कंपनियां

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.