Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सूखे से जूझ रहा पूरा यूके, इंग्लैंड में पीने के पानी के लिए मारामारी- होस पाइप बैन
  • अंतरराष्ट्रीय

सूखे से जूझ रहा पूरा यूके, इंग्लैंड में पीने के पानी के लिए मारामारी- होस पाइप बैन

RNS INDIA NEWS 12/08/2022
default featured image

लंदन। ब्रिटेन समेत यूरोप के तमाम देश इस समय भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। ऐसे में अब ब्रिटेन और बाकी देशों के सामने एक और संकट आ गया है। यूरोपियन यूनियन और ब्रिटेन की करीब 60प्रतिशत जमीन सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रही है। यह क्षेत्रफल भारत देश के क्षेत्रफल जितना है।
यूके सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड हाइड्रोलॉजी के मुताबिक औसत से अधिक तापमान और कम बारिश के चलते अक्टूबर तक ब्रिटेन में खासकर इंग्लैंड में संकट और बढ़ सकता है। ऐसे में वाटर कंपनियों ने होसपाइप पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में प्रतिबंध का दायरा और बढ़ाया जा सकता है।
करीब 1.7 करोड़ लोग अभी तक इससे प्रभावित हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में 1.5 करोड़ लोग इससे और प्रभावित हो सकते हैं। इतना ही नहीं फसलें प्रभावित होने के चलते यहां महंगाई बढऩे की भी आशंका है। सूखे के संकट को देखते हुए इंग्लैंड के कई हिस्सों में पीने के पानी को खरीदने को लेकर मारामारी मच गई है। इतना ही नहीं कई स्टोर पर बिकने वाले पानी की कमी भी देखने को मिलने लगी है।
गर्मी और सूखे के चलते यूरोप में फसलों पर भी संकट नजर आने लगा है। यूरोपीय कमीशन साइंस सर्विस के मुताबिक, यूरोपीय संघ में मक्का, सूरजमुखी और सोयाबीन के उत्पादन में 8-9त्न की गिरावट देखने को मिल सकती है जो पांच साल के औसत से काफी कम है।
अनुमान है कि ब्रिटेन के कई हिस्सों को अगले साल तक इस समय से जूझना पड़ सकता है। इतना ही नहीं आने वाले समय में गर्मी और बढऩे की संभावना है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि जब भी ब्रिटेन में बारिश हो तो बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वतंत्रता दिवस पर 23 कैदियों को मिलेगी रिहाई
Next: राशिफल 13 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.