Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सोनाली फोगाट को फिल्म की शूटिंग के बहाने ले जाया गया गोवा : रिंकू ढाका
  • राष्ट्रीय

सोनाली फोगाट को फिल्म की शूटिंग के बहाने ले जाया गया गोवा : रिंकू ढाका

RNS INDIA NEWS 26/08/2022
rns featured image new

पणजी (आरएनएस)।  हरियाणा भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उन्हें फिल्म की शूटिंग के बहाने गोवा लाया गया था। सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने कहा, सुधीर सागवान (फोगाट के पीए) ने हमें बताया कि 24 अगस्त को फिल्म की शूटिंग थी। लेकिन होटल के कमरे केवल दो दिनों के लिए, 22 और 23 अगस्त को बुक किए गए थे। कोई फिल्म शूटिंग नहीं थी। यह सब झूठ था। हमने किसी अभिनेता या फिल्म की शूटिंग नहीं देखी।
पुलिस ने सोनाली के पर्सनल असिस्टेंट सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर वासी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया।
फोगाट 22 अगस्त को गोवा आई थी और अंजुना के एक होटल में रुकी थी।
गोवा पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, फोगाट के शरीर पर ब्लंट कट मिले हैं।
ढाका ने कहा, मैंने अपनी शिकायत में जो कुछ भी कहा है वह सही है और उसी आधार पर मामला आगे बढ़ेगा। यह पूर्वनियोजित (हत्या) थी और सोनाली को इसलिए गोवा लाया गया था।
उन्होंने कहा कि उनकी बहन का एक आरोपी के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ, वह गुरुग्राम का है न कि गोवा का।
उन्होंने कहा, यह वीडियो पुराना है, यह गुरुग्राम का है। यह वीडियो सोनाली की छवि खराब करने के लिए वायरल की गई है। यह लंबे समय से पूर्वनियोजित थी, इसलिए उन्हें (उनकी मृत्यु के बाद) दोष नहीं दिया जाना चाहिए।
इस बीच, गोवा पुलिस फोगाट की मौत के मामले में दस्तावेज और सबूत जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक सबूत मिलने के बाद इस मामले में गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस महानिरीक्षक ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया कि फोगाट के भाई की शिकायत के आधार पर अंजुना थाने में धारा 302 (हत्या) के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है।
बिश्नोई ने कहा, सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका की शिकायत के बाद गुरुवार को मामला दर्ज किया गया। उसने दो लोगों के खिलाफ आरोप लगाए थे और हमने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्पेन ने यौन हिंसा के खिलाफ कानून किया पारित
Next: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ‘मुफ्त की सौगातें’ बांटने वाले केस को 3 जजों की बेंच के पास भेजा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.