Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन में यूरोलॉजी की सुपर स्पेशलिटी सुविधा शुरू
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

सोलन में यूरोलॉजी की सुपर स्पेशलिटी सुविधा शुरू

RNS INDIA NEWS 13/09/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। सोलन अस्पताल के समीप आज पैनसीआ यूरोकेयर के नाम से क्षेत्र के पहले स्पेशलाइज्ड यूरोलॉजी क्लिनिक का शुभारम्भ हुआ। फोर्टिस अस्पताल चंडीगढ़ से सुपर स्पेशलिस्ट बनने के बाद और पूटापर्ती के श्री सांई अस्पताल में सैंकड़ो सर्जरियों के माध्यम से कुशलता प्राप्त करने वाले डा. विनोद चौहान ने यूरोलॉजी के इस सुपर स्पेशिलिटी सुविधा की शुरूआत की है। सोमवार दोपहर बाद आयोजित सादे लेकिन गरिमापूर्ण समारोह मे पैनसीआ यूरोकेयर का आशा चौहान और संतोष सूद ने रिबन काट कर शुभारम्भ किया। इस मौके पर डा. विनोद चौहान ने बताया कि इस केंद्र में किडनी, स्टोन, प्रोसटेट तथा यूरोलॉजी से संबधित सभी रोगों के लिए विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। अब तक इन रोगों के आधुनिक इलाज के लिए सोलन से बाहर के अस्पतालो का रूख करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि केंद्र में लैपरोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा के साथ साथ 10 बेड के नर्सिंग होम की सुविधा भी मुहैया कराइ गई है।

डा. विनोद चौहान इससे पहले हिंदुराव अस्पताल दिल्ली, फोर्टिस अस्पताल चंडीगढ़, श्रीसाईं चैरिटेबल अस्पताल पूटापर्ती में सेवाएं देने के साथ-साथ एमएमयू मेडिकल कालेज और अस्पताल में यूरोलाजी विभाग के प्रमुख के तौर पर भी काम कर चुके हैं। कोरोना काल में कोराना मरीज का यूरोलाजी आप्रेशन करने के बाद डा. विनोद को खूब प्रशंसा मिली थी। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में सोलन के लगभग सभी अग्रणी निजी डाक्टर अमरीश कपूर, डॉ. ललित बंसल, डा. भारद्वाज, सोलन अस्पताल से डॉ. मुक्ता, डॉ. राज, डॉ. कमल अटवाल, डॉ. सुप्रिया तथा डॉ. चौहान के पिता रमेश चौहान, माता आशा चौहान और धर्मपत्नी डा. मोनिका सूद के अलावा पंकज सूद, अंकुश सूद, ईशा पराशर सूद, रजनीश वर्मा, शुभम सूद, कीर्ति कौशल, मनोज ठाकुर, मुकुलदेव, शुभम सहित कई गणमान्य मेहमान मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर कार्यशाला आयोजित
Next: पाँचवीं बार इंटक प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने पर हरदीप बावा का परवाणू में जोरदार स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.