Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • एसओजी और एडीटीएफ ने पकड़ी 50 लाख की स्मैक
  • ऊधम सिंह नगर

एसओजी और एडीटीएफ ने पकड़ी 50 लाख की स्मैक

RNS INDIA NEWS 02/06/2021
15 (14)

रुद्रपुर। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ-एडीटीएफ की टीम को उस वक्त बड़ी सफलता मिली, जब टीम ने बरेली सीमा से सटे पुलभट्टा के समीप दबिश देकर 50 लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद कर ली। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 205 ग्राम स्मैक भी बरामद की। बताया जा रहा है पकड़े गए सभी आरोपी लंबे समय से स्मैक कारोबार का काला धंधा चलाते थे और नेटवर्क के माध्यम से ऊधमसिंहनगर सहित प्रदेश में स्मैक की सप्लाई करते थे। बुधवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने लंबे समय में जिलेभर में नशे के खिलाफ एक अभियान छेड़ रखा है। इसके चलते प्रतिदिन नशे के कारोबारियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट को खबर मिली बरेली सीमा के नजदीक कुछ स्मैक तस्कर स्मैक की बड़ी खेप का सौदा करने की फिराक में हैं। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए एसपी सिटी ममता बोहरा, एसपी क्राइम मिथिलेश, सीओ सदर अमित कुमार के मार्ग दर्शन में एसओजी-एडीटीएफ की टीम ने बरेली सीमा के समीप थाना पुलभट्टा के पास स्थित नवाबगंज के एक घर में दबिश दी। पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगे, लेकिन पलक झपकते ही पुलिस की घेराबंदी में फंस गए। इस पर पुलिस नवाबगंज बरेली निवासी फिरासत हुसैन के पास से 160 ग्राम और हाफिजगंज निवासी राजेश कुमार गंगवार के पास से 45 ग्राम स्मैक की पुडिय़ां बरामद की। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रुद्रपुर कोतवाली लेकर आई और दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस का मानना है पकड़े गए सभी आरोपी लंबे समय से इस गोरखधंधे में लिप्त हैं। एसओजी-एडीटीएफ की इस सफलता पर एसएसपी ने 2500 और एसपी क्राइम ने 1500 रुपये इनाम देने की घोषणा की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुरक्षा को हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए : फायर अधिकारी 
Next: आडियो संदेश एवं ध्वनि प्रसार सेवा के माध्यम से लोगों को किया जागरूक 

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.