Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • सोडा पीने की आदत कमजोर कर सकती है इम्युनिटी, जानिए कैसे
  • रहन-सहन

सोडा पीने की आदत कमजोर कर सकती है इम्युनिटी, जानिए कैसे

RNS INDIA NEWS 13/06/2021
default featured image

गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग किसी अन्य ड्रिंक के मुकाबले सोडा पीना ज्यादा पसंद करते हैं. सोडा की लोकप्रियता को देखते हुए कई लोग डाइट सोडा पीते हैं क्योंकि उसमें शुगर की मात्रा बेहद कम होती है. लेकिन शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि सोडा आपके सेहत के लिए हानिकारक होता है. इसमें कई तरह के केमिकल पाए जाते हैं जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं. इसे रोजाना पीने से सिर्फ वजन नहीं बढ़ता है बल्कि हृदय और इम्यून सिस्टम भी प्रभावित होता है.
सोडा में मुख्य रूप से चीनी का इस्तेमाल किया जाता है जो आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर करने के लिए जाना जाता है. इम्युनिटी कमजोर होने पर बीमारियों से लडऩा मुश्किल हो जाता है, ऐसे में संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ जाता है. आइए जानते हैं कैसे सोडा पीने से इम्युनिटी पर प्रभाव पड़ता है.

बैड बैक्टीरिया को बढ़ाता है
350 मिली लीटर सोडा में 39 ग्राम चीनी होती है. इसका अधिक मात्रा में सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है. चीनी बैक्टीरिया और वायरस को बढ़ाने का काम करता है. साथ ही आपकी इम्यून सिस्टम को कमजोर करता है.

संक्रमण को बढ़ाता है
सोडा पीने से संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ता है, खासतौर पर टाइप 2 डाइबिटीज के मरीज जल्दी संक्रमित होते हैं. सोडे में मौजूद शुगर इम्यून सिस्टम को प्रभावित करता है. इम्यून सिस्टम में व्हाइट ब्लड सेल्स होते हैं जो संक्रमण से लडऩे में मदद करता है. इन्हें किलर ब्लड सेल्स भी कहा जाता है. बीमारियों से बचने के लिए टाइप -2 डायबिटीज के मरीजों को सोडे का सेवन नहीं करना चाहिए.

टाइप -2 डायबिटीज को बढ़ाता है
रोजाना सोडा पीने से टाइप -2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है. रोजाना चीनी वाली चीजें पीने से इंसुलिन बढ़ता है. इससे टाइप -2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है. टाइप -2 डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए अनसैचुरेटेड फैट और सोडा का सेवन कम करें.

सूजन बढ़ाता है
सोडा सिर्फ शरीर में सूजन ही नहीं बल्कि आपकी इम्यून सिस्टम को भी प्रभावित करता है. इसके अलावा जानलेवा बीमारियों के खतरें को बढ़ाता है. स्टडी में पाया गया कि जो लोग रोजाना सोडा पीते हैं उनके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा अधिक होती है, जो सूजन को बढ़ावा देता है.

मोटापे को बढ़ाता है
मोटापा आपके इम्यून सिस्टम को प्रभावित करता है और रोजाना सोडा पीने से आप कम समय में अधिक मोटे हो जाते हैं. सोडा सिर्फ कैलोरी बढ़ता है जिसका मतलब है इसमें कोई पोषक तत्व नहीं होते हैं.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा कोरोना अपडेट: 19 नए मामले
Next: 24 घण्टे में 263 मामले, 7 की मौत

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.