Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, 3 साल बाद ब्लैकमेल करने लगा प्रेमी और फिर ….
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, 3 साल बाद ब्लैकमेल करने लगा प्रेमी और फिर ….

RNS INDIA NEWS 25/06/2022
rns featured image new

पटना (आरएनएस)। पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एम्स अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ में शामिल एक 28 साल की लडक़ी ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्य कर ली। मृतक लडक़ी को ब्लैकमेल कोई और नहीं बल्कि उसका प्रेमी कर रहा था। मृतका के दोस्त ने बताया है कि लडक़ी का प्रेमी उसपर बहुत ज्यादा शक करता था और फोन पर उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देता था। लडक़ी ने इसी महीने की 20 तारीख को आत्महत्या कर ली थी और उसने सुसाइड नोट में अपने प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया था।

लडक़ी के दोस्त ने बताया है कि उसका प्रेमी लडक़ी को बार बार फोन करके जानने की कोशिश करता था कि वह किसके साथ है। उसकी इन हरकतों ने लडक़ी का जीना मुश्किल कर रखा था और इसी से त्रस्त होकर उसने अपनी जान दे दी। अपने सुसाइड नोट में लडक़ी ने ‘अमित टोप्पो’ का जिक्र करते हुए उसे मौत का जिम्मेदार बताया था। घटना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अमित टोप्पो की गिरफ्तार के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लडक़ी की आरोपी अमित टोप्पो से सोशल मीडिया साइट पर मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों के बीच करीब तीन सालों से अफेयर था, लेकिन बाद में अमित लडक़ी को ब्लैकमेल करने लगा। एम्स पटना में काम करने वाली लडक़ी की एक सहकर्मी ने बताया कि अमित काम के वक्त भी उसे फोन करता था और गाली देता था। वह हमेशा लडक़ी से बात करने की चाहत रखता था और वीडियो कॉल करके यह जानने की कोशिश करता था कि वह किसी और मर्द के साथ तो नहीं है।
सहकर्मी मुताबिक, अमित के पास लडक़ी की कुछ निजी तस्वीरें और वीडियोज भी थे। वह उसको फोन पर धमकी देता था और कहता था कि अगर तुमने मुझसे बात नहीं की तो मैं ये फोटो वीडियो वायरल कर दूंगा। अमित की इन सब हरकतों की वजह से लडक़ी हमेशा परेशान रहती थी और आखिरकार उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रपति चुनाव : विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को ‘जेड श्रेणी’ की सुरक्षा मिली
Next: गुजरात दंगा : जाकिया जाफरी की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज, पीएम मोदी को मिली एसआईटी की क्लीन चिट को दी गई थी चुनौती

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.