Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मंत्री स्मृति ईरानी ने देश के नागरिकों से बाल श्रम मामलों की जानकारी ‘पेंसिल पोर्टल’ पर देने की अपील की
  • राष्ट्रीय

मंत्री स्मृति ईरानी ने देश के नागरिकों से बाल श्रम मामलों की जानकारी ‘पेंसिल पोर्टल’ पर देने की अपील की

RNS INDIA NEWS 13/06/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और वस्त्र मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने देश के नागरिकों से अपील की है कि वे बाल श्रम के मामलों की जानकारी ‘पेंसिल पोर्टल’ पर या ‘चाइल्डलाइन-1098’ पर कॉल करके दें। आज ‘विश्व बाल श्रम निषेध दिवस’ के अवसर पर मती ईरानी ने एक ट्वीट संदेश में कहा, ‘शिक्षा और खुशहाल बचपन हर बच्चे का अधिकार है। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर, आइए हम सभी बाल श्रम की समस्या से निपटने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं। लोगों की भागीदारी से ही हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि हमारे बच्चों को वह बचपन मिले जिसके वे हकदार हैं।’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘मैं प्रत्येक नागरिक से यह अपील करती हूं कि वे बाल श्रम के मामलों की जानकारी ‘पेंसिल पोर्टल’ अथवा ‘चाइल्डलाइन-1098′ पर कॉल करके दें। क्योंकि… हम अपने बच्चों के ऋणी हैं जो हमारे राष्ट्र का भविष्य हैं।’ विश्व बाल श्रम निषेध दिवस’ हर साल 12 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) ने वर्ष 2002 में ‘विश्व बाल श्रम निषेध दिवस’ की शुरुआत की, ताकि इस बात पर ध्यान केंद्रित किया जा सके कि पूरी दुनिया में बाल श्रम किस हद तक है और इसे खत्म करने के लिए कौन-कौन से कदम एवं प्रयास आवश्यक हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 13 जून
Next: रीठाचौरा चौखुटिया के दिव्यांश बने सेना में अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.