
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुल्हाल चौकी पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार को तडक़े चौकी पुलिस की टीम गश्त पर थी। तभी कुंजाग्रांट के पास एक संदिग्ध पुलिस को नजर आया। पुलिस कर्मियों ने बुलाया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस कर्मियों ने घेरकर आरोपी को पकड़ कर उसकी तलाशी ली। आरोपी नसीम उर्फ फोडा पुत्र मकसूद निवासी कुंजाग्रांट से 5.50 स्मैक बरामद की गयी। आरोपी ने बताया कि मोटा पैसा कमाने के लिए उसने तस्करी का रास्ता पकडा। जिसमें वह बेहट आदि क्षेत्रों से थोक में सस्ते दामों पर स्मैक खरीदकर लाता है। जिसे वह स्थानीय लोगों को मोटे दामों में फुटकर में बेचता है। चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

