Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • स्मैक बेचने का आरोपी युवक गिरफ्तार, पत्नी पहले ही हुई थी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

स्मैक बेचने का आरोपी युवक गिरफ्तार, पत्नी पहले ही हुई थी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/10/2021
rns featured image new

रुड़की। लक्सर के खड़ंजा कुतुबपुर में स्मैक बेचने के आरोपी युवक को देर रात पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। चार दिन पूर्व पुलिस ने स्मैक बेच रही उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया था, जबकि पति फरार हो गया था। मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
तीन दिन पूर्व कोतवाली के एसआई नरेंद्र सिंह तोमर व महिला एसआई एकता ममगाई ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ खड़ंजा कुतुबपुर गांव में नवाब उर्फ ढीला पुत्र यामीन के घर पर दबिश दी थी। दबिश में नवाब की पत्नी शबनम करीब एक तोला स्मैक व 50 हजार की नकदी संग पकड़ी गई थी, जबकि नवाब फरार हो गया था।
पूछताछ में शबनम ने नवाब द्वारा बरेली से स्मैक लाने की पुष्टि की थी। पुलिस ने पति पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शबनम को जेल भेज दिया था। बीती रात पुलिस टीम ने आरोपी नवाब को भी दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद नवाब को हरिद्वार के एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती
Next: प्लाट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, तीन पर केस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.