Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • एसआईयू टीम ने युवक से बरामद की 5700 लोमोटिल की गोलियां
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

एसआईयू टीम ने युवक से बरामद की 5700 लोमोटिल की गोलियां

RNS INDIA NEWS 05/10/2021
rns featured image new

नशे के खिलाफ जारी रहेगा एसआईयू टीम का अभियान : डीएसपी नवदीप सिंह

आरएनएस सोलन (बद्दी):
जिला पुलिस की एसआईयू टीम का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। चिट्टे और चूरा पोस्त को कब्जे में लेने के बाद अब जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने प्रतिबंधित नशीली दवा की खेप बरामद की है। पुलिस ने नशीली दवा को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
जिला पुलिस की एसआईयू टीम के इंचार्ज मोहिंद्र सिंह की अगुवाई में चैकिंग के दौरान पुलिस ने सतवीर सिंह उर्फ केशव पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव मलकूमाजरा, डाकघर भुड्ड को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान सतवीर सिंह उर्फ केशव के हवाले से प्रतिबंधित दवा लोमोटिल के 95 पत्ते कुल 5700 गोलियां बरामद हुईं। लोमोटिल एक प्रतिबंधित दवा है जिसका प्रयोग नशे के लिए किया जाता है। एसआईयू टीम ने तुरंत नशीली दवा की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने 5700 गोलियां प्रतिबंधित दवा लोमोटिल की बरामद की हैं। पुलिस ने सतवीर सिंह उर्फ केशव (21) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि जिला पुलिस की एसआईयू टीम का नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सभी के लिए अनिवार्य : कृतिका कुलहरी
Next: उद्योग की बस ने कुचला बाइक सवार, मौके पर मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.