Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • पंजाब
  • सिर्फ 40 दिन में दूसरी बार भाजपा में एंट्री, विधायक बलविंदर लड्डी ने फिर छोड़ी कांग्रेस
  • पंजाब

सिर्फ 40 दिन में दूसरी बार भाजपा में एंट्री, विधायक बलविंदर लड्डी ने फिर छोड़ी कांग्रेस

RNS INDIA NEWS 12/02/2022
default featured image

चंडीगढ़ (आरएनएस)। पंजाब में हरगोविंदपुर से विधायक बलविंदर सिंह लड्डी फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं। 40 दिन के अंदर उन्होंने तीसरी बार पार्टी बदली है। लड्डी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। वह 28 दिसंबर को भजपा में शामिल हुए। 3 जनवरी को दोबारा कांग्रेस में लौटे और फिर एक बार भाजपा में आ गए हैं। इससे पहले 3 जनवरी को उन्होंने हरीश रावत और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की उपस्थिति में कांग्रेस जॉइन की थी।
उससे पहले 28 दिसंबर को नई दिल्ली में उन्होंने भाजपा जॉइन की थी। लड्डी कैप्टन अमरिंदर सिंह के वफादार माने जाते हैं। हालांकि उन्होंने कैप्टन की नई पार्टी न जॉइन करके भाजपा में शामिल हुए थे। विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर ने भाजपा के साथ गठबंधन किया है। हालांकि 3 जनवरी को उन्होंने भाजपा को झटका दे दिया और कांग्रेस में लौट गए।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बटाला में लड्डी को भाजपा में शामिल करवाया। वहां बटाला से भाजपा प्रत्याशी फतेहजंग बाजवा भी मौजूद थे। लड्डी को भी बाजवा गुट का ही माना जाता है। बता दें कि लड्डी को हरगोविंदपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था। यह सीट गुरदासपुर में आती है। यहां से कांग्रेस ने मनदीप सिंह को टिकट दिया है।
भाजपा छोडक़र कांग्रेस में जाने के बाद लड्डी ने यह भी कहा था कि उनसे गलती हो गई है। उन्होंने कहा था, एक नेता के तौर पर मेरा जन्म कांग्रेस में हुआ था। भाजपा में जाना गलत फैसला था। पहले मुझे लगा था कि कांग्रेस मुझे नजरअंदाज कर रही है लेकिन फिर नेतृत्व ने मुझे बुलाया और मेरी बात सुनी। सारी बातें समझ में आने के बाद मैंने पार्टी में वापसी का फैसला किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेलवे अंडर ब्रिज धंसा, मलबे में दबे कई मजदूर और कर्मचारी, 2 की मौत
Next: पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, असिस्टेंट कमांडेंट के शहीद होने की खबर

Related Post

default featured image
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

हारे अपनी सीट फिर भी मोदी सरकार में बने मंत्री, कांग्रेस से आए रवनीत सिंह बिट्टू पर भाजपा ने खेला दांव

RNS INDIA NEWS 09/06/2024 0
default featured image
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

खौफनाक वारदात, पेट्रोल डालकर पति-पत्नी को लगाई आग

RNS INDIA NEWS 02/03/2024 0
default featured image
  • पंजाब

दहेज को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/03/2024 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.